
करौली. जिले के सपोटरा कस्बे की सिमिर ग्राम पंचायत के मेदपुरा गांव सोमवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। कस्बे की सिमिर ग्राम पंचायत के मेदपुरा गांव में मिट्टी की ढाय ढहने से 5 लोगो की मौत हो गई। जिसमें 2 महिलाएं व 3 बालिकाएं शामिल है। हादसे में अन्य चार महिला और बालिकाएं भी घायल हुई हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि मिट्टी में अन्य लोगों के दबे होने की आशंका को लेकर ग्रामीण मिट्टी हटाने में जुटे हैं।
जानकारी के अनुसार सपोटरा की सिमिर ग्राम पंचायत के मेदपुरा गांव निवासी कुछ महिला और बालिकाएं समीप के रास्ते से गुजर रही थी। इस दौरान पिछले 3 दिनों से हुई बारिश के कारण कमजोर पड़ी मिट्टी की बड़ी ढाय अचानक से गिर गई। ढाय गिरने से महिला और बालिकाएं मलबे में दब गई।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा, दो कारों में आमने-सामने हुई भिड़ंत, मचा कोहराम
मिट्टी की ढाय गिरते ही घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने मशक्कत कर मिट्टी को हटा कर सभी को बाहर निकाला। घटना के बाद मिट्टी को जल्दी हटाने का प्रयास किया गया। लेकिन तब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी थी। गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही जिला कलवक्टर अंकित कुमार सिंह भी जांच पड़ताल के लिए रवाना हो गए।
Published on:
10 Oct 2022 05:47 pm
बड़ी खबरें
View Allकरौली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
