4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आस्थाधाम कैलादेवी में रोडवेज स्टैण्ड पर व्यवस्था चरमराई,खुले में बिकते बीडी, गुटखा

Arrangements on roadways stands in Asthadham kaladevi, BD sold in the open, Gutkha
2 min read
Google source verification

करौली

image

Vinod Sharma

Apr 06, 2019

Arrangements on roadways stands in Asthadham kaladevi, BD sold in the

आस्थाधाम कैलादेवी में रोडवेज स्टैण्ड पर व्यवस्था चरमराई,खुले में बिकते बीडी, गुटखा


करौली. उत्तरभारत प्रसिद्व आस्थाधाम कैलादेवी के चैत्र नवरात्र के मेले में राजस्थान रोडवेज प्रबंधन की व्यवस्था भी चरमरा गई है। इसके अलावा सार्वजनिक धुम्रपान कानून का मखौल भी उड़ रहा है। कैलादेवी मेले की तैयारी के लिए गत दिनों आयोजित अधिकारियों की बैठक में जिला कलक्टर ने रोडवेज के अस्थाई स्टैण्ड पर दुकान नहीं लगवाने के निर्देश दिए, लेकिन बाद में स्टैण्ड पर दो दर्जन से अधिक दुकान लग गई है। सार्वजनिक स्थान रोडवेज बस स्टैण्ड तथा अन्य पर धुम्रपान की दुकान नहीं खुल सकती है। लेकिन कैलादेवी के अस्थाई रोडवेज बस स्टैण्ड पर खुलेआम दुकान संचालित हो रही है, जिन पर बीडी, सिगरेट, गुटखा आदि खुलेआम बिक रहे है। इस कारण बस स्टैण्ड पर सार्वजनिक ध्रूमपान निषेध कानून का उल्लंघन हो रहा है। जानकारी होने के बाद भी अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया गया है।
बिजली-पानी का अभाव
रोडवेज के अस्थाई बस स्टैण्ड पर बिजली-पानी, छाया का अभाव है। आगरा, हिण्डौन सिटी, गंगापुर सिटी की टिकट खिड़कियों पर छाया के पर्याप्त प्रबंध नहीं है, जिससे यात्रियों को गर्मी के मौसम में खुले में बैठकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। छोटे-छोटे बच्चे तथा महिलाओं को विशेष तौर पर परेशानी का सामना करना पड़ता है। पेयजल के समुचित प्रबंध नहीं है। यात्रियों को पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। स्टैण्ड परिसर में उड़ती धूल से भी परेशानी हो रही है। क्योंकि मामूली हवा चलने के साथ ही स्टैण्ड पर धूल उड़ती रहती है। जिससे अव्यवस्थाओं का माहौल है। बस स्टैण्ड पर रोजाना पानी छिड़काव की जरूरत है।
टिकट के लिए मशक्कत
रोडवेज के अधिकारी मेले में पर्याप्त रूप से टिकट विंडों भी नहीं खोल पाए है, जिससे यात्रियों के रोडवेज का टिकट खरीदने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। आगरा, हिण्डौन सिटी व धौलपुर की टिकट विंडों पर हजारों की संख्या में यात्रियों को भीड़ उमड़ रही है, जिन्हें एक-एक घंटे में टिकट मिल रहा है। महिलाओं को भी टिकट के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। इस दौरान जेबकतरे भी सक्रिय रहते है। गत दिनों एक परिचालक के बैग से ८४ हजार रुपए पार हो गए।
एग्रीमेंट में है
रोडवेज ने अस्थाई बस स्टैण्ड के लिए जिस व्यक्ति से जमीन किराए पर ली है, उसने समझौते में दुकान लगाने का एग्रमेंट किया है, अधिक है तो उसके बारे में रिकॉर्ड देखा जाएगा। अन्य व्यवस्थाएं ठीक है। धुम्रपान की दुकानों के बारे में जांच कर उन्हें हटाया जाएगा।
नरेन्द्र सिंह मेला अधिकारी रोडवेज कैलादेवी