5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शातिर बदमाशों ने पहले एटीएम को किया हैक, फिर रूपए निकालने आए लोगों के साथ की हजारों रूपए की ठगी

-पीडि़त ने पकड़ा तो धक्का दे बाइक से हुए फरार
2 min read
Google source verification

करौली

image

Abdul Bari

Mar 23, 2019

atm

शातिर बदमाशों ने पहले एटीएम को किया हैक, फिर रूपए निकालने आए लोगों के साथ की हजारों रूपए की ठगी

हिण्डौनसिटी/करौली.
शहर में सायबर ठग गिरोह सक्रिय हैं। उनकी निगाहें इन दिनों एटीएम बूथों पर टिकी हैं। ताजा मामला शनिवार को मोहननगर में राजकीय चिकित्सालय के सामने का है। यहां बदमाशों ने एटीएम को हैक करके दो घंटे में दो जनों के 35 हजार 500 रुपए पार कर डाले। दूसरी वारदात के वक्त पीडि़त को एक बदमाश पर शक हुआ तो उसे पकड़ लिया, लेकिन वह धक्का मार कर बाहर खड़े सहयोगी के साथ बाइक पर बैठ फरार हुआ। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पीडि़तों से पूछताछ के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पहली वारदात दोपहर साढ़े 12 बजे करसौली गांव निवासी मजदूर अतरसिंह जाटव के साथ तथा दूसरी वारदात ढाई बजे सूरौठ निवासी शिक्षक गोविन्द मीणा के साथ घटित हुई। पीडित करसौली निवासी अतरसिंह ने पुलिस को बताया कि वह रुपए निकालने मोहननगर एटीएम बूथ आया था।
वहां उसने एटीएम कार्ड लगाने के बाद पासवर्ड इंद्राज किया। लेकिन राशि भरने से पहले ही एटीएम हैक हो गया। इसके बाद समीप ही खडे एक युवक ने अपना एटीएम कार्ड लगाया और एटीएम से निकले 16 हजार 500 रुपए लेकर चलता बना। खाते से रुपए निकालनेे का संदेश अतरसिंह के मोबाइल पर आया। पीडित कुछ समझ पाता, इससे पहले रुपए निकालने वाला आरोपी मौके से रफूचक्कर हो गया।

इसी प्रकार राजकीय चिकित्सालय में अपनी पत्नी को उपचार के लिए लेकर आए शिक्षक गोविन्द मीणा ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे उसने बैंक खाते से 19 हजार रुपए निकालने के लिए एटीएम मशीन में कार्ड लगाया। उसने पासवर्ड व राशि के बटन दबाए तो एटीएम हैक हो गया। कुछ देर बाद समीप ही खड़े युवक ने स्वयं को जल्दी में होने की बात कह रुपए निकालने की बात कही। अज्ञात युवक ने ज्यों ही एटीएम कार्ड लगाकर राशि डाली तो रुपए बाहर निकले। साथ ही पीडि़त शिक्षक के मोबाइल पर खाते से 19 हजार रुपए कम होने का संदेश आ गया। शक होने पर पीडि़त ने रुपए लेकर जा रहे युवक को टोका तो दोनों के बीच छीना-झपटी हो गई। आरोपी युवक स्वयं को छुडाकर पास ही अपने सहयोगी की बाइक पर बैठ फरार हो गया। सूचना पर एएसआई लक्खीराम मीणा मय जाप्ता के मौके पर पहुंचे। समीप ही स्थित एक लैब में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

चौकीदार न सीसीटीवी कैमरा
खास बात यह है जिसएटीएम पर ठगी की ये वारदातें घटित हुई। वहां पुलिस पहुंची तो चौकीदार गायब मिला। इतना ही नहीं एटीएम बूथ का सीसीटीवी कैमरा भी बंद था। ऐसे में पुलिस को समीप की लैब में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी पड़ी।