6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

..BJP टिकट के चुनावी संग्राम में फिर शुरू हुआ फीडबैक, 95 उम्मीदवारों की सूची को लेकर आई ये खबर

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification

करौली

image

rohit sharma

Nov 03, 2018

करौली।

प्रदेश में चल रहे टिकट के चुनावी संग्राम के बीच भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर फीडबैक का दौर शुरू किया। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेश पर करौली जिले की चारों विधानसभा सीटों पर शनिवार को एक बार फिर प्रत्याशियों का फीड़बैक सामाजिक न्याय एवं अधकारिता मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश राजौरिया के आवास पर मंत्री चतुर्वेदी ने एक-एक विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए आवेदन करने वाले, समर्थकों व पार्टी के पदाधिकारियों से बातचीत की।

भाजपा के सूत्रों ने बताया कि उन्होंने चारों विधानसभा सीटों के बारे में अलग-अलग जनकारी ली। जैसे की सपोटरा विधानसभा सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से सपोटरा, मण्डरायल, करणपुर डांग क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, एसटी वर्ग में गोत्र व एसटी, एससी एक्ट में संशोधन के बाद उपजे हालात व ओबीसी तबके के रुझान के बारे में जानकारी प्राप्त की। टोडाभीम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन, नादौती, टोडाभीम क्षेत्रवाद, ओबीसी के रुझान व पार्टी की ओर से अब तक रहे प्रत्याशियों के बारे में पूछा।

उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने 95 उम्मीदवारों की सूची फाइनल कर केन्द्रीय नेतृत्व को भेज दी थी। लेकिन भाजपा अध्यक्ष ने सूची में कुछ कमी निकाल फिर से सर्वे के आदेश दिए। इसके बाद पार्टी ने फिर से सर्वे शुरू किया है। करौली, हिण्डौन सिटी को सर्वाधिक समय जिले में एक मात्र हिण्डौन सिटी से भाजपा की विधायक है, जिससे हिण्डौन सिटी से आधा दर्जन दावेदार अपने पक्ष में मंत्री से मिलने आए।

सूत्रों ने बताया कि मंत्री जीत के कारण, जातिगत आधार,पार्टी के लिए किए गए कार्य व एससी, एसटी एक्ट में संशोधन के बाद उजे हालातों पर चर्चा की। हिण्डौन सिटी से जाटव,कोली समाज के प्रत्याशियों के बारे में भी फीड़बैक लिया गया। इसी प्रकार करौली विधानसभा सीट पर ओबीसी व सामान्य वर्ग के आंकड़े जुटाए गए। अभी तक जो प्रत्याशी चुनाव जीते हैं व हार के कारणों की जानकारी कार्यकर्ताओं से ली। दोनों विधानसभा सीटों के अधिक समय दिया गया।