
केपीएल में चौके-छक्कों का क्रिकेट प्रेमी उठाएंगे लुत्फ
करौली. आगामी 24 दिसम्बर से यहां खेल संकुल पर होने वाली केपीएल 2 क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां जोरों पर हैं। गत वर्ष हुए केपीएल-1 के बाद अब दूसरी बार प्रतियोगिता हो रही है। प्रतियोगिता के लिए यहां खिलाडिय़ों की नीलामी की गई।
इसमें पांच फे्रंजाइजीज के टीम मालिकों और आईकॉन खिलाडिय़ों ने भाग लिया। नीलामी में रणजी प्लेयर राजस्थान अंडर 19, 23 खिलाडिय़ों की मांग रही। स्थानीय खिलाडिय़ों में सर्वाधिक बोली मोहम्मद गाजी और गेस्ट प्लेयर में सर्वाधिक बोली विवेक यादव की रही।
अण्डर 19 प्लेयर अरनब गौतम, राजू जोशी और रणजी ट्रॉफी प्लेयर दीपांशु कौशल, नरेंद्र सिंह तोमर, आयुष वशिष्ठ, मधुर खत्री, अभिजीत तोमर आदि खिलाडिय़ों को विशेष रूप से पसंद किया गया। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव अग्रवाल विशिष्ठ अतिथि बतौर मौजूद थे।
वहीं आयोजन समिति सचिव राजेश सारास्वत, कोषाध्यक्ष नवलकिशोर शर्मा एडवोकेट, करौली प्रीमीयर लीग आयोजन समिति के धीरेंद्र भारद्वाज, सरवन शर्मा, पुष्पेंद्र गुर्जर, यश चतुर्वेदी, सौरव शर्मा आदि मौजूद थे।
मां वैष्णोदेवी के लिए यात्रा रवाना
करौली. वैष्णो देवी भक्त मण्डल के तत्वावधान में शनिवार को यहां से मां वैष्णो देवी के लिए 17वीं यात्रा रवाना हुई। यात्रा रेल से वैष्णोदेवी पहुंचेगी। इससे पहले ट्रक यूनियन चौराहे से दिनेशचन्द एवं धर्मेश जिंदल ने यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। भक्त मण्डल के प्रवक्ता हितेश मंगल ने बताया कि यात्रा वैष्णो देवी एवं हिमाचल की चार देवी दर्शन के बाद हरिद्वार पहुंचेगी। इसी क्रम में यात्रा में रात्रि जागरण व भण्डारे का कार्यक्रम होगा।
विद्यार्थियों ने सफाई कर किया श्रमदान
करौली. वीणा मैमोरियल पीजी कॉलेज में स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं ने शनिवार को कॉलेज परिसर की सफाई की। प्राचार्य डॉ. लक्ष्मण धाकड़ ने बताया कि एनएसएस प्रभारी नरेश कुमार, व्याख्याता शिल्पी गोयल के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर की सफाई कर खरपतवार, कंकर आदि को हटाया। प्राचार्य ने स्वच्छता एवं श्रमदान के महत्व पर प्रकाश डाला।
Published on:
16 Dec 2018 07:23 pm
