6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहन बोली— विमलेश को कुछ लोग लगातार प्रताड़ित कर रहे थे, उसने जान दे दी; 1 पुलिसवाली आरोपियों में शामिल तो कोई गिरफ्तारी नहीं हुई

https://patrika.com/karauli-news/
2 min read
Google source verification

करौली

image

Vijay ram

Jul 27, 2018

बहन बोली— विमलेश को कुछ लोग लगातार प्रताड़ित कर रहे थे, उसने जान दे दी; 1 पुलिसवाली आरोपियों में शामिल तो कोई गिरफ्तारी नहीं हुई

बहन बोली— विमलेश को कुछ लोग लगातार प्रताड़ित कर रहे थे, उसने जान दे दी; 1 पुलिसवाली आरोपियों में शामिल तो कोई गिरफ्तारी नहीं हुई


करौली/हिण्डौन.
एक विवाहिता के व्यथित होकर आत्महत्या करने के मामले में नामजद आरोपियों की चार माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर शुक्रवार को मृतका की बहन ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई।

नीलम पुत्री ओमप्रकाश निवासी संजय नगर भरतपुर ने पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को पीड़ा बताई कि उसकी बहन विमलेश को कुछ लोग लगातार प्रताडि़त कर रहे थे। इसमें एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है। इससे तंग आकर उसकी बहन ने जीवनलीला समाप्त कर ली। इसको लेकर हिण्डौनसिटी में आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला भी दर्ज हुआ है, लेकिन चार माह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

एसपी को बताया कि इस संबंध में पुलिस महानिदेशक जयपुर को भी शिकायत की गई थी। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश भी कर दिए, लेकिन फिर भी हिण्डौन पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की है।

इनका कहना है
मामले में जुर्म प्रमाणित है। आरोपियों की निश्चित तौर पर गिरफ्तारी होगी। ऐसा नहीं है कि महिला पुलिसकर्मी की वजह से उसका बचाव किया जा रहा हो। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
- अजय सिंह, पुलिस अधीक्षक करौली

आरोपी की निशानदेही पर बंदूक बरामद
करौली पुलिस थाना सदर द्वारा जान लेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी भरती की निशानदेही पर पुलिस ने शुक्रवार को बंदूक बरामद की है। थाना प्रभारी युधिष्ठिर सिंह ने बताया कि १४ मार्चको मनीषा निवासी डूंडापुरा ने कुछ लोगों के खिलाफ फायर कर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया था।

पुलिस ने इस मामले में हत्या प्रयास के आरोपी भरती उर्फ भरतलाल पुत्र जगमोहन मीणा निवासी जाखेद को ससेड़ी मोड़ से तथा रामलखन पुत्र भंवर मीणा निवासी गुरदेह को भट्टा चौराहा से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी भरती को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेकर उसके घर से १२ बोर की इकनाली बंदूक बरामद की है। भरती पूर्व में इनामी दस्यु रह चुका है। इसके खिलाफ जिले में धमकी देने सहित अन्य मामले भी हैं, जिनके संबंध में पूछताछ की जा रही है।