4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेढ़ दर्जन बूथों पर बिगड़ीं ईवीएम-वीवीपेट मशीन, इंतजार में वोटिंग के 3 घंटे बेकार

EVM-VVPet machine worn on one and a half dozen booths, 3 hours of voting waste,Machines transferred on eight booths, long waiting voting, people's queue आठ बूथों पर बदलीं गई मशीनें, काफी देर रुका रहा मतदान, लोगों की लगी कतार
2 min read
Google source verification
hindaun karauli news

डेढ़ दर्जन बूथों पर बिगड़ीं ईवीएम-वीवीपेट मशीन, इंतजार में वोटिंग के 3 घंटे बेकार

हिण्डौनसिटी. लोकसभा आम चुनाव के दौरान सोमवार को हिण्डौन विधानसभा क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन मतदान केन्द्रों पर ईवीएम व वीवीपैट मशीनों में खराबी आने से मतदान में कई घंटे तक व्यवधान रहा। मतदान थमा रहने की सूचना पर पहुंचे बीइएल इंजीनियरों ने कई ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की मरम्मत कर मतदान शुरू कराया।

जबकि आठ पोलिंग बूथों पर खराब ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को हटा कर दूसरी मशीनें बदलनी पड़ी। कई जगह मतदान के इंतजार में बूथों के बाहर कतारों में खड़े लोगों ने हंगामा किया।मतदाता और मतदान दल कर्मचारियों के बीच हल्की नोंक-झोंक भी हुई। मतदान शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।


निर्वाचन विभाग के सूत्रों के अनुसार सिकरौदा जट्ट गांव के राजकीय उत्कृष्ट प्राथमिक विद्यालय स्थित बूथ संख्या-222 पर सुबह सात बजे मतदाता मतदान करने पहुंचे तो वहां ईवीएम वीवीपैट मशीन खराब होने का पता चला। मशीन बदलने के बाद 7 बजकर 25 मिनट पर मतदान शुरू कराया जा सका।

इसके बाद शहर की जाटव बस्ती में राजकीय माध्यमिक विद्यालय के मध्य भाग में स्थित बूथ संख्या-200 पर सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर वीवीपैट मशीन खराब होने से मतदान में व्यवधान पड गया। इसके बाद 12 बजकर 5 मिनट पर मशीन बदलने के बाद वोटिंग शुरू हुई।

इधर विजयपुरा गांव के राजकीय आदर्श उमावि स्थित बूथ संख्या 41 पर अपराह्न 3.20 मिनट पर वीवीपैट मशीन खराब हो गई। पौने चार बजे मशीन बदले जाने के बाद मतदान फिर से प्रारंभ हो सका। मंडावरा रोड पर नई मंडी के रामावि स्थित बूथ संख्या- 170 पर 3.15 बजे ईवीएम मशीन खराब हो गई। जिसे तीन बजकर 24 मिनट पर बदला जा सका।

इसके बाद जलसेन के पास के राबाउमावि स्थित बूथ संख्या- 215 पर साढ़े तीन बजे ईवीएम व वीवीपैट मशीनें खराब हो गई। जिन्हें तीन बजकर 54 मिनट पर बदला गया। इसके अलावा कोलीपाडा के सामुदायिक भवन स्थित बूथ क्रमांक- 195 पर तीन बजे ईवीएम खराब हो गई। सवा तीन बजे मशीन बदलने के बाद लोगों ने राहत महसूस की।

इसी प्रकार सौमला गांव राजकीय आदर्श उमावि स्थित बूथ संख्या-134 पर साढ़े चार बजे ईवीएम और वीवीपैट मशीन खराब हो गई। जिसे पौने पांच बजे बदला गया। इधर नदी का नंगला के राउप्रावि स्थित बूथ संख्या 51 पर पांच बजे ईवीएम खराब हो गई। जिसे पांच बजकर 10 मिनट पर बदला गया।


कुछ देर यहां भी रुका मतदान-
इधर नीम का बाजार बरपाडा स्थित बूथ संख्या 205 पर ईवीएम खराब होने से 45 मिनट तक मतदान रूका रहा। इंजीनियरों ने मौके पर पहुंच मशीनों की मरम्मत के बाद पौने आठ बजे मतदान शुरू कराया। इसके अलावा जाटव बस्ती के बूथ क्रमांक 200 पर मौजूद पोलिंग एजेंट नरेश जाटव की गर्मी के कारण तबियत बिगड़ गई। इस दौरान मतदान केन्द्र पर हुई हड़बड़ी के कारण कुछ देर तक मतदान रुका रहा।


मतदान के तीन घंटे बेकार-
मतदान के दौरान ईवीएम वीवीपैट मशीनों में खराबी होने के बाद मशीनों की मरम्मत व बदलने की प्रक्रिया के बीच अकेले हिण्डौन विधानसभा क्षेत्र के आठ बूथों पर मतदान के तीन घंटे का समय व्यर्थ ही निकल गया। बीईएल इंजीनियरों के मुताबिक मशीनें बदलने व मरम्मत कार्य में औसत 25 से 30 मिनट का समय लगा। इस बीच मतदान कार्य बंद रहा।