5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज रफ्तार की वजह से पलटे ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 की जान गई, एक दर्जन से ज्यादा घायल

https://patrika.com/karauli-news/
2 min read
Google source verification

करौली

image

Vijay ram

Jul 25, 2018

road accident in karauli rajasthan - latest news in hindi

road accident in karauli rajasthan - latest news in hindi

करौली/हिण्डौनसिटी.
चालक से अनियंत्रित हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली के हादसे में कई महिलाओं की जान चली गई। बयाना थाना क्षेत्र के रसेरी मोड़ पर तेज रफ्तार में करीब 18—19 लोग इस हादसे की चपेट में आए। 15 जने हॉस्पीटल पहुंचाए गए..

संवादसूत्रों के अनुसार, सभी घायलों को बयाना के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। महिलाएं सूरौठ क्षेत्र के धंधावली गांव से रसेरी गांव में खेतों में निराई-गुड़ाई (कृषि कार्य) करने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रही थी। ट्रैक्टर के अधिक रफ्तार में होने के कारण चालक संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हिण्डौन-बयाना मार्ग स्थित धंधावली गांव में सड़क पर जमा लगा दिया। बाद में पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खोला गया।

बयाना थाना के एएसआई कप्तान सिंह ने बताया कि सुबह धंधावली गांव से दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बैठकर महिलाएं रसेरी गांव जा रही थी। दोनों ट्रैक्टरों की गति तेज थी। इस कारण रसेरी मोड़ पर अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में धंधावली निवासी केसूला (३५) पत्नी श्याम जाटव, चिरौंजी (४५) पत्नी रामरूप जाटव, नथिया (६०) पत्नी शिचरण जाटव की मौत हुई। सभी घायल महिलाओं को एम्बुलेंस व निजी वाहनों से बयाना चिकित्सालय पहुंचाया गया। मृतक महिलाओं का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द किए गए। सूचना पर मौके पर बयाना एसडीओ जगदीश आर्य, तहसीलदार रामकरण मीना, सीओ भूसावर महेन्द्र कुमार, बयाना थाना एएसआई कप्तान सिंह आदि पहुंचे।

मची चीख पुकार, भागा चालक
ट्रॉली के पलटते ही महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। इस दौरान ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को लेकर भाग गया, जबकि ट्रॉली मौके पर छोड़ गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई जिन्होंने घायल महिलाओं को बयाना चिकित्सालय पहुंचाया।

गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
हादसे से गुस्साए लोगों ने हिण्डौन-बयाना मार्ग स्थित धंधावली गांव में सड़क पर जाम लगा दिया। इससे मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। उन्होंने हादसे में मृतकों के परिजनों को मुआवजा, ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि घायल महिलाओं की कुशलक्षेम जानने के लिए कई लोग जब बयाना चिकित्सालय पहुंचे तो वहां उन्हें अन्दर नहीं घुसने दिया। सूचना पर हिण्डौनसिटी के पुलिस उपाधीक्षक मंजीत सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी अध्यात्म गौतम, सदर थाना प्रभारी रामवीर सिंह चौधरी, सूरौठ थाना अधिकारी शरीफ अली पहुंचे और लोगों की समझाइश की। साथ ही पुलिस उपाधीक्षक मंजीत सिंह ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर करीब डेढ़ घण्टे बाद जाम खुल सका।

बिखर गईं रोटी—सब्जी
ट्रॉली के पलटने से महिलाएं एक-दूसरे पर गिर गईं, वहीं काम पर जाने के दौरान साथ में जिन टिफिनों में वे खाना लेकर गईं, वे सड़क पर खुल गए और रोटी-सब्जी सड़क पर बिखर गईं।

गांव हुआ गमगीन
हादसे की सूचना मिलते ही धंधावली गांव में रुदन मच गया। जैसे ही तीनों शव गांव पहुंचे तो उनके परिजन बिलख पड़े। इसके बाद तीनों मृतकों की शव यात्रा निकली तो ग्रामीण गमगीन हो उठे। गांव में चूल्हे नहीं जले। इस दौरान पूर्व मंत्री भरोसीलाल जाटव भी धंधावली गांव पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।