2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोलेनाथ कि बारात देखने उमड़े

टोडाभीम. उपखंड मुख्यालय की घाटी की तलहटी में वनखंडेश्वर महादेव पर चल रही शिव महापुराण कथा व पंच कुण्डीय महायज्ञ में शनिवार को भोलेनाथ की बारात निकाली गई। पुरानी अनाज मंडी से भगवान भोलेनाथ की बारात रवाना हुई।

2 min read
Google source verification
karauli

टोडाभीम में शिवमहापुराण कथा में निकाली गई भोलेनाथ की बारात व मौजूद श्रद्धालु।


टोडाभीम. उपखंड मुख्यालय की घाटी की तलहटी में वनखंडेश्वर महादेव पर चल रही शिव महापुराण कथा व पंच कुण्डीय महायज्ञ में शनिवार को भोलेनाथ की बारात निकाली गई। पुरानी अनाज मंडी से भगवान भोलेनाथ की बारात रवाना हुई। जिसमें झांकियां सजाई गई। श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे। वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पर बारात पहुंचने पर स्वागत किया गया। शिव महापुराण कथा एवं पंचकुंडीय महायज्ञ का आयोजन ग्रामीण व व्यापारियों के सहयोग से कराया जा रहा है। शिव पुराण आचार्य गिर्राजप्रसाद शास्त्री ने बताया कि श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ की पूजा का विशेष महत्व है। समाजसेवी कांग्रेसी नेता भगवान सहाय मीना, पंचायत समिति सदस्य कल्पना मीना ने स्वागत किया। इस दौरान जयकारों से माहौल धर्ममय हो गया।
रामकथा की तैयारियां
गुढ़ाचन्द्रजी. कस्बे के पंचमेड़ी धाम स्थित नृसिंह भगवान मंदिर में १० अक्टूबर से शुरू होने वाले दशहरा महोत्सव व रामकथा के लिए समिति पदाधिकारियों ने शनिवार को आधा दर्जन गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। श्रद्धालु बनवारी गोयल के नेतृत्व में अध्यापक रामरूप मीना ढहरिया, ख्याली आंधियाखेड़ा, हरी मेम्बर आमलीपुरा, गिर्राज छीपा, विजय गुर्जर, गजेन्द्र सिंह बना मालूपाड़ा ने कस्बे सहित गढख़ेड़ा, पाल, लालसर, जाहिरा, आमलीपुरा में जनसंपर्क किया। इस मौके पर कलश यात्रा भी निकाली जाएगी।
(निज संवाददाता)

कथा में भजनों पर किया नृत्य
मंडरायल. कस्बे के किले में आयोजित भागवत कथा में शनिवार को कथावाचक पंडित गिरीशचंद्र शास्त्री ने धर्म के बारे में बताया। इस मौके पर हुए भजनों पर महिलाओं ने नृत्य किया। इससे पहले शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई थी। जो कि बाग वाले हनुमान मंदिर से रवाना हुई।
भैंरव मंदिर के पुजारी चिरंजीलाल तिवारी अपने सिर पर भागवत ग्रंथ रखकर चल रहे थे।

कथा में भजनों पर किया नृत्य
मंडरायल. कस्बे के किले में आयोजित भागवत कथा में शनिवार को कथावाचक पंडित गिरीशचंद्र शास्त्री ने धर्म के बारे में बताया। इस मौके पर हुए भजनों पर महिलाओं ने नृत्य किया। इससे पहले शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई थी। जो कि बाग वाले हनुमान मंदिर से रवाना हुई।
भैंरव मंदिर के पुजारी चिरंजीलाल तिवारी अपने सिर पर भागवत ग्रंथ रखकर चल रहे थे।