5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विरोध में दर्शाई गांधीगिरी, कार्मिकों ने निकाला शांतिमार्च मौन जुलूस

www.patrika.com
2 min read
Google source verification
karauli hindi news

विरोध में दर्शाई गांधीगिरी, कार्मिकों ने निकाला शांतिमार्च मौन जुलूस

करौली. विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ की ओर से मंगलवार को गांधी जयंती के मौके पर गांधीवादी तरीके से शांतिमार्च मौन जुलूस निकाला गया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

संघ से जुड़े कार्मिक कलक्ट्रेट के सामने स्थित विवेकानन्द पार्क पर एकत्र हुए, जहां से मौन जुलूस के रूप में ट्रक यूनियन, एसपी कार्यालय के सामने, पुरानी कलक्ट्री सर्किल होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान एक कार्मिक ने गांधीजी का रूप धारण किया हुआ है।

पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बृजमोहन मीणा व संघर्ष समिति संयोजक नीरज मीना ने बताया कि कार्मिकोंद्वारा एक अक्टूबर से हड़ताल की जा रही है। संघ के प्रदेश मुख्य सलाहकार व संरक्षक राजेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित शर्मा व जिला मंत्री मोहनसिंह वर्मा ने बताया कि शांतिमार्च मौन जुलूस में सैंकड़ों कर्मचारी शामिल हुए।

इसके बाद जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। साथ ही कार्यालय में चस्पा किया। राजेश शर्मा ने बताया कि जब कि मांगे पूरी नहीं होंगी आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान छुट्टन लाल मीना, दिनेश शर्मा, रामगोपाल मीना, अनिल सोनी, राजेशशर्मा, राजेश प्रजापत, अरुण शर्मा, सुशील लहकोडिया, भूरसिंह फागना सहित अन्य मौजूद थे।

महासंघ भी उतरेगा आंदोलन में
करौली. अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेश आह्मन पर महासंघ भी आंदोलनकारी कर्मचारियों के समर्थन में आंदोलन करेगा। प्रदेश के समस्त राज्य कर्मचारी भी 4 व 5 अक्टूबर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार अपने ही निर्णायों की क्रियान्विति नहीं कर कर्मचारियों को आंदोलन के लिए मजबूर कर रही है। सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण प्रदेश के लाखों कर्मचारी आंदोलनरत है। सरकार आंदोलनकारी कर्मचारियों के प्रति संवेदनहीन रवैया अपनाए हुए है।

महासंघ के 22 घटक संगठन सामूहिक अवकाश लेकर पिछले दिनों से हड़ताल पर हैं। अब कर्मचारियों के समर्थन में सभी घटक संगठनों के साथ 4 व 5 अकटूबर को पूरे प्रदेश में सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।