4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विरोध-प्रदर्शन कर जताया गुस्सा, थानागाजी में महिला से गैंगरेप का मामला

www.patrika.com
less than 1 minute read
Google source verification
karauli hindi news

विरोध-प्रदर्शन कर जताया गुस्सा, थानागाजी में महिला से गैंगरेप का मामला

करौली. अलवर के थानागाजी में पति के सामने महिला से सामूहिक बलात्कार के मामले को लेकर गुरुवार को भाजपा की ओर से यहां कलक्ट्रेट के समक्ष विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कलक्ट्रेट में सभी के अन्दर जाने को लेकर भाजपाइयों एवं पुलिस के बीच खूब तकरार भी हुई। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारे लगाए।

भाजपाइयों ने पुलिस और राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। पांच माह में कांग्र्रेस शासनकाल में आपराधिक वारदातों में वृद्धि हुई है। महिला उत्पीडऩ और दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ गई हैं।

पुलिस इन वारदातों पर अंकुश लगा पाने में नाकाम साबित हो रही है। प्रदर्शन के बाद भाजपाइयों ने राज्यपाल के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि उदयपुर वाटी में 25 दिन में 10 बलात्कार की घटनाएं हुई, जोधपुर में महिला शिक्षका पर तेजाब फेंकने और थानागाजी में महिला से सामूहिक बलात्कार की घटना प्रदेश ही नहीं देश को शर्मसार करने वाली है।

इससे जाहिर होता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और पुलिस-प्रशासन असहाय बना हुआ है। और तो और थानागाजी की घटना में पुलिस प्रशासन ने 11 दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की। ज्ञापन में घटना के शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई करने तथा पीडि़त परिवार को सुरक्षा व आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की गई है।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष भौरूसिंह जादौन, जिला महामंत्री केके मित्तल, गोपेश शर्मा, धीरेन्द्र बैंसला, राजेन्द्र शर्मा, अनूप शर्मा, अजय पाल, केके सारस्वत, आदित्य शर्मा, अशोक वर्मा, जयेन्द्र सिंह एडवोकेट आदि मौजूद थे।