5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अरे यहां क्या हुआ ! पहले घर में अफरा-तफरी, फिर मच गई बाजार में भगदड़

Hey what happened here ! First a ruckus in the house, a panic in the market again.LPG cylinder caught fire, hurray at home, throw out, market stampede.Closing stores in anticipation of an accident.The elderly's visible courage, the furious cylinder was taken out of the house रसोई गैस सिलेंडर ने पकड़ी आग तो घर में अफरातफरी, बाहर फेंका तो बाजार में भगदड़.हादसे की आशंका में बंद हुई दुकानेंबुजुर्ग के दिखाई हिम्मत, भभकते सिलेंडर को निकाला घर से बाहर
2 min read
Google source verification
hindaun karauli news

अरे यहां क्या हुआ ! पहले घर में अफरा-तफरी, फिर मच गई बाजार में भगदड़

हिण्डौनसिटी. शहर के भीडभाड़ वाले बाजारों में शुमार जगदम्बा मार्केट स्थित एक घर में शनिवार अपराह्न खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई।

इससे परिवार में अफरातफरी मच गई। सिलेण्डर से भभकती आग देख घर में चीख पुकार मच गई। इस बीच परिवार के मुखिया 80 वर्षीय बुजुर्ग ने हिम्मत दिखाई और जलते हुए सिलेंडर को घर के बाहर सडक़ पर लाकर फेंक दिया। इससे बाजार में भगदड़ मच गई।

तेज हवा और अंधड के बीच सडक़ पर जलते हुए सिलेंडर के फटने की आशंका में डरे दुकानदारों ने दुकानों को बंद कर दिया। तथा सिलेंडर में लगी आग को बुझाने में जुट गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया।


जानकारी के अनुसार मूलत: सरमथुरा व हाल जगदम्बा मार्केट निवासी बांके बिहारी गर्ग के परिवार के सभी सदस्य शाम को करणपुर वाली गुमानो माता के दर्शनों के लिए जा रहे थे। इसकी तैयारी में सुबह से ही परिवार की महिलाएं व पुरुष जुटे हुए थे।

दोपहर बाद करीब पौने चार बजे उनका पुत्र बलराम गर्ग व परिवार की महिलाएं घर के चौक में गैस चूल्हे पर पूड़ी बना रही थी। इस दौरान तेज अंधड चलने लगा। जिससे गैस सिलेंडर ने रेग्यूलेटर के पास आग पकड़ ली। तेज हवा की बीच सिलेंडर में अचानक आग लगने से घर में मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई।

शोर सुन आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए। तथा परिवारजनों के साथ पानी व कम्बल डाल कर आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन अंधड के कारण हवा के वेग से आग बढ़ती गई। ऐसे में बुजुर्ग बांके बिहारी ने हिम्मत दिखाई और भभकते हुए सिलेंडर को लोहे के पाइप के जरिए बाहर खींच ले गए। जहां दुकानदारों की मदद से काफी देर बाद आग को बुझाया जा सका। आग के कारण घर के किवाड़ व बिजली फिटिंग व कपड़े जल गए।


नहीं पहुंची दमकल, टल गया बड़ा हादसा-
पीडि़त बलराम गर्ग ने बताया कि वह नगरपरिषद में लिपिक के पद पर कार्यरत है। घर में आग लगने की सूचना उन्होंने तत्काल ही नगरपरिषद में सूचना दी। लेकिन करीब एक घंटे तक दमकल वाहन नहीं पहुंचा। इससे नगरपरिषद की कार्यशैली पर सवाल खड़ा होता है कि जब दफ्तर के बाबू के घर में ही आग की सूचना पर भी दमकल नहीं पहुंची तो अन्य लोगों का क्या होता होगा।


चिकनाई पर फिसल कई चोटिल-
सिलेंडर में लगी आग को बुझाने के दौरान कड़ाही में भरा तेल फर्श पर फैल गया। इसके बाद लोगों ने जलते हुए सिलेंडर पर पानी उडेल दिया। इससे फर्श चिकना हो गया। आग बुझाने की अफरातफरी में चिकने फर्श पर फिसलने से कई लोग चोटिल हो गए।