4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तू ही जगदाता विश्व विधाता….

www.patrika.com/rajasthan-news/   सर्वधर्म प्रार्थना सभा में किया शांति पाठ  
2 min read
Google source verification
hindaun hindi news karauli

तू ही जगदाता विश्व विधाता....

हिण्डौनसिटी. राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड संघ की ओर से गांधी जयंती पर मंगलवार को मोहननगर स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सर्व धर्म प्रार्थना सभा हुई। जिसमें शांति पाठ व प्रवचनों के जरिए देश में अमन चैन की दुआ मांगी गई।
स्थानीय संघ सचिव मुकेश लहकोडिय़ा व संयुक्त सचिव प्रियंका शर्मा ने बताया कि सर्व धर्म प्रार्थना सभा में हिन्दु, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, जैन आदि धर्मों से जुड़े विद्वानों ने प्रार्थना की। शिक्षिका कंचन खनेजा ने गणेश वंदना, अनु ने सरस्वती वंदना, प्रियंका मीना व शोभा गुप्ता ने राम धुन रघुपति राघव राजाराम, राम स्तुति, मुस्कान बानो ने इस्लाम प्रार्थना, यामिनी व निधि जैन ने जैन प्रार्थना, विजय कौर ने अरदास, मधुबाला शर्मा ने चौपाइयों, मनीषा बेनीवाल ने भजन व रमा अग्रवाल द्वारा प्रवचन व शांति पाठ किया गया। स्काउट सहायक लीडर ट्रेनर हरिचरण शर्मा ने संचालन किया। प्रधानाचार्य सीमा जादौन ने गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अहिंसा के मार्ग पर चलने की बात कही। इस दौरान स्काउट संघ उपाध्यक्ष सुनील सिंघल, अनीता शर्मा, शारदा पंडा, मानसिंह मीणा, मोहताज खान, राजेश, रियल टेक रॉबर क्रू लीडर जितेश सिंघल मौजूद थे।


धरना स्थल पर रोडवेजकर्मियों ने रखा मौन
16 वे दिन भी चक्काजाम हड़ताल जारी
हिण्डौनसिटी. विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज डिपो के बाहर रोडवेज श्रमिक संगठनों की चक्काजाम हड़ताल मंगलवार को 16 वे दिन भी जारी रही। इस दौरान धरना स्थल पर जयपुर में एक हड़ताली रोडवेजकर्मी की ट्रेन की चपेट से मौत होने पर मौन रखा गया।
आरएसआरटीसी रिटायरमेंट एम्प्लाइज ऐसोसिएशन के सचिव पूरण चंद शर्मा व तेजसिंह ने बताया कि विषम परिस्थतियों में नौकरी करने के बाद रोडवेजकर्मी तंगहाली में जी रहे हैं। जयपुर मे महापड़ाव पर धरना दे रहे रोडवेजकर्मियों में से एक जने की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए रोडवेजकर्मियो ने मौन रखा व धरना स्थल पर नारेबाजी नहीं की।