5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नई मण्डी यार्ड में महकेगी फुलवारी

www.patrika.com/rajasthan-news/ -शिवालय के दोनों ओर बन रहा उद्यान,सभापति ने कार्य का किया निरीक्षण
2 min read
Google source verification
hindaun karauli news

नई मण्डी यार्ड में महकेगी फुलवारी

हिण्डौनसिटी.शहर की नई मण्डी में कीचड़ से अटे रहने वाले नीलामी यार्ड में अब जल्द ही फुलवारी महकने लगेगी। इससे मंडी यार्ड की कॉलोनी सुसज्जित आवासीय सोसायटी केरूप में विकसित हो सकेगी। लोगों का यह सपना जल्द ही साकार होने की उम्मीद है। अमृत योजना के तहत शहर में चल रहे उद्यान विकास के तहत मण्डी यार्ड में पार्क निर्माण काय चल रहा है। नगर परिषद सभापति अरविंद जैन ने पार्षदों के साथ स्टेशन रोड स्थित नई मंडी परिसर पहुंच निर्माण कार्य का निरीक्षण कर पेपर मैप से पार्क के प्रारु प का अवलोकन किया।


सभापति अरविन्द जैन से बताया कि दो वर्ष से शहर में अमृत योजना के तहत विभिन्न विकास कार्य संचालित हैं। पार्कों के जीणोद्धार व नए पार्क भी विकसित किए जा रह हैं। नई मंडी क्षेत्र में पार्क का टोटा होने की वजह से मंडी परिसर में उद्यान विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि करीब ५५ लाख रुपए की लागत से मंडी परिसर में शिवालय के दोनों ओर नीलामी यार्ड के के स्थान पर पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। इससें दिल्ली की नर्सरी से लाए गए छायादार व फुलवारी के पौधे रोपे जाएंगे। इस दौरान पार्षद लेखेंद्र चौधरी व पार्षद बलबंत सिंह ने भर पार्क निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। सभापति ने बताया कि दो माह में मण्डी क्षेत्र के बाशिंदों के लिए बेहतरीन उद्यान बन कर तैयार हो जाएगा। इधर व्यापार मण्डल अध्यक्ष विशंभरबंडी भोला ने बताया कि पार्क विकसित होने से परिसर में गंदगी से निजात मिलेगी। साथ ही हरियाली से माहौल स्वच्छ व खुशनुमा बन सकेगा।


मॉर्निंग वॉक के लिए बनेगा ट्रैक
मण्डी क्षेत्र के लोगों को पार्क बनने से परिसर में ही मॉर्निंग वॉक की सुविधा मुहैया हो सकेगी। इसके लिए पार्क के दोनों ब्लॉकों में वॉकिंग टै्रक का निर्माण होगा। एक चक्कर लगाने पर व्यक्ति एक ब्लॉक के एक फेरे में व्यक्ति ट्रैक पर करीब पांच सो मीटर की दूरी तय करेगा। साथ ही बीच में खाली स्थान प मखमली घास रोपी जाएगी।


लगेंगे बाल मनोरंजन साधन-
पार्क में बालउपयोगी मनोरंजन के साधन भी लगाए जाएंगे। इसके लिए झूला, फिसलपट्टी, रेलिंग व व्यायाम के उपकरण लगेंगे।