
गोपाल गोशाला में बढ़ी दूध की धार
हिण्डौनसिटी. दानदाताओं के सहयोग से लाई गई गुजरात की गिर नस्ल की गायों से गोपाल गोशाला में दूध के उत्पादन में इजाफा हुआ है। वहीं शहरवासियों को मांग मुताबिक दूध उपलब्ध कराने के लिए रविवार को गौशाला में गिर नस्ल की चार और गायें लाई गई। समिति सदस्यों ने गायों का पूजन कर खंूटा बंधन किया गया।
गौशाला समिति अध्यक्ष विशंभर बंडीभोला ने बताया कि गत दिवस समिति पदाधिकारी दामोदर लाल सीईओ, हरिप्रसाद गुप्ता रमेश खानाका व रामदयाल पटवारी नसीराबाद से चार गाय व दो सांड लेकर आए। हरी प्रसाद गुप्ता ने 80 हजार से एक लाख रुपए कीमत की गिर गाय सुबह शाम में 16 से20 लीटर दूध देती है। 4और गायें आने से गौशाला में गिर नस्ल की गायों की संख्या 18 हो गई है। सुबह गौशाला समिति की ओर से हुए गौ पूजन कार्यक्रम में घासीलाल अग्रवाल, विजय सिंह वर्मा, जगदीश चौबे, देवीशरण रेंजर, कैलाश गुप्ता, महेश संगई, रामभरोसी आदि ने गायों का कुमकुम टीका लगा कर पूजन किया और गुड़ खिलाया।
दस दिन बाद भी नहीं बदला टूटा खंभा, नीचे झूल रही विद्युत लाइन
. समीप के गांव घोंसला की जाटव बस्ती में हनुमान मंदिर के रास्ते में टूट कर गिरे विद्युत पोल को 10 दिन बाद भी नहीं बदला गया है। इससे विद्युत लाइन जमीन से मात्र दो फीट की ऊंचाई पर झूल रही है। हालांकि विद्युत लाइन इन्सुलेटेड़ है, लेकिन कई जगह से कट होने से करंट आने की डर बना हुआ है। विद्युत निगम की अनदेखी को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विद्युत निगम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी विद्युत खंभे को बदला नहीं गया है। लोगों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि आम रास्ते में जमीन छूती विद्युत लाइन से राहगीरों व मवेसियों को करंट लगने की आशंका रहती है। ग्रामीणों ने नया खंभा लगवा कर विद्युत लाइन को ऊंची करने की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे लोगों में अशोक जाटव जय सिंह ठाकुर, राजू जाटव, जगदीश जाटव आदि शामिल थे।
Published on:
15 Oct 2018 01:37 pm
