5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लग्जरी कार के शौकीन हैं पीआर,रमेश की पसंद सोना-चांदी

www.patrika.com/rajasthan-news/   तंगहाल हैं बसपा के शिवदयाल राजस्थान का रण  
2 min read
Google source verification
hindaun karauli news

लग्जरी कार के शौकीन हैं पीआर,रमेश की पसंद सोना-चांदी

हिण्डौनसिटी. टोडाभीम विधानसभा चुनाव के रण में उतरे भाजपा, कांग्रेस व बसपा के प्रत्याशी मीणा समाज से आते हैं। तीनों का ही क्षेत्र में वजूद भी कायम है।
चुनावी दंगल में राजनैतिक अनुभव व सर्मथकों के दम पर दांव आजमा रहे कांग्रेस प्रत्याशी पृथ्वीराज मीणा (पीआर) लग्जरी कार के शौकीन है।

चुनाव आयोग में दाखिल शपथ-पत्र के मुताबिक उनके पास 20 लाख रुपए कीमत की एक लग्जरी इनोवा कार है। इतना ही नहीं उनके हाथ में 10 लाख रुपए की नकदी के साथ 60 हजार रुपए का सोना भी है। जबकि विधायक रह चुके भाजपा प्रत्याशी रमेश मीणा के पास भी एक कार व एक बाइक है। इसके अलावा उनके पास 13 लाख रुपए कीमत का सोना-चांदी भी मौजूद है। इतना ही नहीं चुनाव आयोग में पेश शपथ पत्र के मुताबिक उनके हाथ में पांच लाख रुपए नकद भी है।


इधर जिला प्रमुख रह चुके बसपा प्रत्याशी शिवदयाल मीणा इन दिनों तंगहाली से जूझ रहे हैं। चुनाव आयोग में पेश शपथ-पत्र के अनुसार शिवदयाल के पास घूमने के लिए एक कार तो है, लेकिन नकद राशि के नाम पर वे भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी के मुकाबले कहीं टिक नहीं पाते। शपथ पत्र के अनुसार फिलहाल नकदी के नाम पर उनके पास महज 10 हजार रुपए हैं।

कॉलोनियों में किया इवीएम का प्रदर्शन
मतदान प्रक्रिया समझाई
हिण्डौनसिटी. विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर शुक्रवार को शहर की विभिन्न कॉलोनियों ने इवीएम व वीवीपेट का प्रदर्शन किया गया।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी सुरेशचंद बुनकर ने बताया कि शहरी क्षेत्र के सर्किल संख्या 24के अन्तर्गत पंचायत समिति, धाकड़ समाज रामद्वारा, चौपड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जलसेन के पास स्थित राजकीय बालिका उमावि में इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन व वीवीपेट मशीन का प्रदर्शन कर मतदान करने की प्रक्रिया के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।

सेजवाल व डागुर मीडिय़ा प्रभारी नियुक्त
हिण्डौनसिटी. कांग्रेस प्रत्याशी भरोसीलाल जाटव ने बुधवार को नगर कांग्रेस के संगठन महासचिव शिवसिंह सेजवाज व किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भगतसिंह डागुर को मीडिय़ा प्रभारी नियुक्त किया है। यह जानकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मामू ने दी।