5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी अस्पताल में महंगा होगा भर्ती होना

www.patrika.com/rajasthan-news/   30 रुपए की मिलेगा इंडोर टिकट, आरएमआरएस की बैठक में लिया निर्णय
less than 1 minute read
Google source verification
hindaun karauli news

सरकारी अस्पताल में महंगा होगा भर्ती होना

हिण्डौनसिटी. राजकीय चिकित्सालय में बुधवार को मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरफूल बैरवा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें घाटे से जूझ रहे आरएमआरएस को उबारने के लिए इंडोर वार्ड में भर्ती होने वाले रोगियों से 30 रुपए का शुल्क वसूल करने का निर्णय लिया।


प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. नमोनारायण मीणा ने बताया कि बैठक में मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल की प्रयोगशाला में होने वाली सभी जांच रिपोर्ट को ऑनलाईन की जाएंगी। इसके साथ ही सभी वार्डों में मरीजों के पलंगों पर प्रत्येक दिन अलग-अलग रंग की चद्दरें बिछाई जाएंगी। इसके लिए सात दिन के लिए अलग-अलग रंग की चद्दरें क्रय की जाएंगी।

बैठक में डेन्टल सर्जरी, नेत्र रोग ऑपरेशन समेत विभिन्न उपयोग में आने वाले कई प्रकार के चिकित्सकीय उपकरण खरीरने, सफाई, पाॢकंग, बिजली मरम्मत आदि कार्यों के लिए निविदाएं जारी करने के प्रस्ताव लिए। बैठक में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उमेश गुप्ता, डॉ. श्याम सिंघल, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लज्जारानी अग्रवाल आदि मौजूद थे।