5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोहरे से बदली लोगों की दिनचर्या, थमी वाहनों की रफ्तार

www.patrika.com/rajasthan-news/   कोहरे से खिले किसानों के चेहरे,रबी की फसल से बढ़ी उम्मीद
less than 1 minute read
Google source verification
hindaun karauli news

कोहरे से बदली लोगों की दिनचर्या, थमी वाहनों की रफ्तार

हिण्डौनसिटी. कड़ाके की सर्दी के बीच हुई बारिश के बाद बुधवार शहर समेत आसपास के क्षेत्र में कोहरे ने लोगों की दिनचर्या बदल दी। कोहरे के कारण लोग बिस्तरों में दुबके रहे तो वहीं सडक़ों पर धीमी रफ्तार से वाहनों की आवाजाही देखी गई।


अलसुबह लोग नींद से जागे तो घना कोहरा नजर आया। कड़ाके की ठंड के बीच आसमान से टपकती ओस की बूंदों के चलते लोग फिर से बिस्तर में दुबक गए। सडक़ों पर घना कोहरे की वजह से स्कूली वाहनों को गणतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। जिससे बच्चों को सर्दभरी सुबह में परेशानी का सामना करना पडा। दुघर्टना से बचने के लिए वाहन चालकों ने लाइटें जलाकर रखीं।


खेडली गुर्जर. क्षेत्र में कोहरा के कारण हिण्डौन महवा मार्ग पर वाहन धीमी गति से चले। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को लाइट जला कर वाहनों का संचालन करना पड़ा। इधर कोहरे और सर्दी बढऩे से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसानों का कहना है कि कोहरा गेहूं और चना की फसल के लिए लाभदायक है।