6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाइप लाइन के लिए सडक़ खोद कर भूले,लोगों ने किया प्रदर्शन

www.patrika.com/rajasthan-news/ अभियंता नहीं मिले तो धरने पर बैठे लोग, संवेदक ने सडक़ की नहीं की मरम्मत,जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
less than 1 minute read
Google source verification
hindaun karauli news

पाइप लाइन के लिए सडक़ खोद कर भूले,लोगों ने किया प्रदर्शन

हिण्डौनसिटी. जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से नगरपरिषद के वार्ड आठ में पाइप लाईन डालने के लिए खोदी गई सडक़ अब लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। मरम्मत नहीं किए जाने से सडक़ में पड़े गड्ढ़े लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। इसके विरोध में गुरुवार को न्यू ब्रह्मपुरी कॉलोनी के बाशिंदों ने पार्षद विष्णु गुप्ता के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।

अभियंताओं के कार्यालय में नहीं मिलने से नाराज लोग कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठ गए।लोगों ने अधिशासी अभियंता के खिलाफ नारे भी लगाए। करीब दो घंटे बाद कनिष्ठ अभियंता दफ्तर पहुंचे तो लोगों ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई। बाद में वे अभियंता व कार्मिकों पर मौके पर लेकर पहुंचे तथा स्थिति से अवगत कराया।


लोगों ने बताया कि जलदाय विभाग की लापरवाही के कारण संवेदक ने पाइप लाइन डालने के बाद गड्ढ़ों की मरम्मत नहीं की। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बुजुर्गों के अलावा स्कूली बच्चे गड्डों में गिरने से चोटिल हो रहें हैं। कॉलोनीवासियों ने बताया कि कई बार समस्या समाधान की मांग को लेकर विभाग के अधिशासी अभियंता से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने बताया कि जल्द ही कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होना पडेगा। इस दौरान वार्ड छह के पार्षद गोपेन्द्र पावटा, बाबूलाल जैन, बाबूलाल शर्मा, सुनील कुमार जैन, धर्मवीर खटाना आदि लोग मौजूद थे।