6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान सरकार की कार में पकड़ी शराब की तस्करी!

www.patrika.com/rajasthan-news/ पुलिस न पकड़े इसलिए कार पर आगे व पीछे लिखा राजस्थान सरकार, ऑन गवर्नमेंट ड्यूटी लगाई की प्लेट,20 पेटी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार  
less than 1 minute read
Google source verification
himdaun karauli news

राजस्थान सरकार की कार में पकड़ी शराब की तस्करी!

हिण्डौनसिटी. राजस्थान सरकार की नम्बर प्लेट लगी लग्जरी कार से शराब की तस्करी करने के मामले का पर्दाफाश गुरुवार को नई मंडी थाना पुलिस ने किया। मामले में पुलिस ने कार के अलावा 30 पेटी देशी शराब को जब्त कर एक जने को गिरफ्तार किया है।


थानाप्रभारी केसरसिंह ने बताया कि बुधवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि महवा की ओर से एक लग्जरी कार (जिसके आगे की ओर राजस्थान सरकार की प्लेट लगी है तथा पीछे की ओर डिग्गी पर राजस्थान सरकार लिखा हुआ है।) अवैध शराब लेकर आ रही है। इस पर बायपास तिराहा व खैरवाल फार्म हाउस के बीच में मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान पुलिस की नाकाबंदी को देख कर कार चालक ने कार को पास घुमाकर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। कार की तलाशी लेने पर अवैध देशी शराब की 30 पेटी (1440 पव्वे) रखी मिली। चालक से शराब का परमिट मांगा तो वह कोई संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं दे पाया। पूछताछ के बाद पुलिस ने कार चालक जाट की सराय निवासी सिकन्दर जाट को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कार व शराब को जब्त कर लिया।


दो अलग-अलग टीमों की घेराबंदी
मुखबिर की सूचना मिलने पर थानाप्रभारी ने रीको चौकी प्रभारी लीलाराम, हैडकांस्टेबल जोगेन्द्रसिंह, घनश्यामसिंह, भल्लूसिंह, शीशराम, महेन्द्रसिंह, राहुल, नरेन्द्र, धीरजसिंह को दो अलग-अलग टीमो में शामिल कर नाकाबंदी की गई। इसके साथ ही बाइकों पर भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए। जैसे ही कार आई पुलिस ने घेराबंदी कर ली। लेकिन आरोपी ने कार को तेज रफ्तार से वापस घुमा कर भागने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हो सका।