5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ठाठ से होगा जाट सामूहिक विवाह सम्मेलन

www.patrika.com/rajasthan-news/जाट समाज चौरासी की पंचायत में निर्णय, 8 मार्च फुलेरा दूज को है विवाह सम्मेलन
less than 1 minute read
Google source verification
hindaun karauli news

ठाठ से होगा जाट सामूहिक विवाह सम्मेलन

हिण्डौनसिटी। जाट छात्रावास में गुरुवार को जाट समाज चौरासी के अध्यक्ष रमेशचंद्र डागुर की अध्यक्षता में वृहद पंचायत में प्रथम विवाह सम्मेलन को धूमधाम से करने का निर्णय लिया गया। सामूहिक विवाह सम्मेलन आठ मार्च फुलेरा दूज पर होगा। इसकी सफलता के लिए विभिन्न समितियों का गठन करना तय किया गया।


प्रवक्ता चन्द्रकेतु बेनीवाल ने बताया कि चार घंट चली पंचायत में चौरासी क्षेत्र के गांवों से आए लोगों ने हरपहलू पर विचार कर आयोजन की योजना तय की। महामंत्री विष्णु डागुर ने सम्मेलन की रूपरेखा पेश की। सम्मेलन समिति के संयोजक महेश जाट बरगमां ने अब तक पंजीकृत हुए आठ जोड़ों का विवरण रखा। कोषाध्यक्ष कुम्हेरसिंह सोलंकी ने बताया कि सम्मेलन को लेकर चौरासी के पांचों ब्रांचों के लोगों में उत्साह है।

सम्मेलन के आयोजन हेतु सफाई, टेंट-लाइट एवं डेकोरेशन, भोजन एवं जलपान, वस्तु क्रय, पार्किंग, लेखा संधारण एवं पंजीयन, जनकपुरी तथा अवधपुरी की व्यवस्था के लिए पृथक-पृथक समितियों के गठन पर जोर दिया। पंचायत में गुलाब सिंह बेनीवाल, कुम्हेरसिंह डागुर, धूजीराम, अमरसिंह बेनीवाल, शेरसिंह वजीरपुर, मुरारीलाल वजीरपुर, प्रताप सिंह बेनीवाल, भूरमल चौधरी, कोषाध्यक्ष देवीसिंह, सूरजमल जाट, विक्रम सिंह तोमर, भागमल चौधरी, उमेश बेनीवाल, बिज्जो पटेल, रामभरोसी डागुर, रामभरोसी सूबेदार, विजयसिंह जटनंगला, बाबूसिंह, देवीसहाय, महाराजसिंह, शिवसिंह सेजवाल, सुरेन्द्र सोलंकी आदि ने विचार व्यक्त किए हुए।

ओबीसी के हितों पर कुठाराघात पर जताई चिंता
जाट समाज चौरासी की पंचायत में यूनिवर्सिटी के विभागों में रोस्टर सिस्टम के चलते ओबीसी वर्ग के हितों पर हो रहे कुठाराघात पर चिंता जताई गई।
प्रवक्ता चन्द्रकेतु बेनीवाल ने बताया कि पंचायत में रोस्टर सिस्टम के तहत ओबीसी वर्ग के आरक्षण हितों को सुरक्षित रखने की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि सरकार ने जल्द ही खामी को दूर नहीं किया तो जाट समाज के नेतृत्व में समूचा ओबीसी वर्ग सडक़ों पर उतरेगा।