4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गायत्री महायज्ञ का भूमि पूजन, रोपा झण्डा

www.patrika.com/rajasthan-news/ - 26 फरवरी से होगा 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ
less than 1 minute read
Google source verification
hindaun karauli news

गायत्री महायज्ञ का भूमि पूजन, रोपा झण्डा

हिण्डौनसिटी.
गायत्री परिवार की ओर से शुक्रवार को महाराजा सूरजमल स्टेडियम के पास भूमि पूजन व झण्डारोप कर 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों का आगाज कर दिया। इस दौरान महायज्ञ स्थल पर गायत्री परिवार के परिजनों ने हरिद्वार से आए शक्ति कलश की पूजा कर विधिविधान से भूमि पूजन कर यज्ञ किया। महायज्ञ 26 फरवरी से एक मार्च तक होगा।
आयोजन समिति के सुनील सिंघल व दिनेश गुप्ता ने बताया कि अग्रसेन क्लॉथ मार्केट स्थित गायत्री परिवार ट्रस्ट कार्यालय से बहन प्रेमलता के निर्देशन में श्रद्धालुजन भजन कीर्तन करते मुख्य कलश(शक्ति कलश) को लेकर महायज्ञ स्थल पहुंचे। जहां शांतिकुंज हरिद्वार से आए विद्वान पुरोहितों व राजस्थान-गुजरात जोन के प्रभारी दिनेश पटेल के सानिध्य में भूमि पूजन के लिए पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ में आहुतियां दीं।

इस मौके पर गायत्री परिवार के साहब सिंह व बहादुर सिंह सोलंकी ने मुख्य अतिथि विवेक बंसल आरएएस, पार्षद बलवंत बेनीवाल व राधेश्याम द्वारा यज्ञशाला निर्माण के लिए भूमि पूजन व धर्म ध्वजारोहण किया। इस दौरान मुख्यवक्ता दिनेश पटेल ने परिष्कृत एवं सफल जीवन के लिए गायत्री यज्ञ विधान एवं संस्कार विधान को अत्यावश्यक बताया।

कार्यक्रम में सक्षम प्रांतीय सह सचिव सुनील सिंघल, स्काउट संघ सचिव मुकेश लहकोडिय़ा, रीयल टैक रोवर कुणाल सुमेरिया, गायत्री तपोभूमि मथुरा के व्यवस्थापक आर सी पांडे, ट्रस्टी मथुरा रमेश पाराशर, गुरुदयाल वर्मा, रेखा वर्मा, वेद प्रकाश बंसल, जिते सिंघल, मुकेश गोयल, राजकुमार गुप्ता, डॉ प्रवीणकांत शर्मा, श्याम सुंदर, शिवराम सोलंकी व गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।