5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सैनिक अधिकारी बने वीक्षक, एनसीसी कैडेट्स की ली परीक्षा

www.patrika.com/rajasthan-news/ - कैडेट्स की परेड़ का किया निरीक्षण
less than 1 minute read
Google source verification
hindaun karauli news

सैनिक अधिकारी बने वीक्षक, एनसीसी कैडेट्स की ली परीक्षा

हिण्डौनसिटी. कोटा सैनिक छाबनी की 14 राजपूत बटालियन की ओर से शुक्रवार को उत्तम पब्लिक स्कूल में ए प्रमाण पत्र के लिए परीक्षा हुई। इसमें स्थानीय विद्यालय सहित जवाहर नवोदय विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया।


एनसीसी ऑफीसर राजेंद्र चौधरी ने बताया कि कक्षा 8 व 9 के कैडेट्स को द्विवर्षीय पाठ्यक्रम पूरा होने पर लिखित परीक्षा ली गई। इस दौरान राजपूत रेजीमेंट के बटालियन हवलदार राममूर्ति सिंह व मराठा रेजीमेंट के हवलदार हनुमंत गाडगे ने कैडेट्स की सैन्य कौशल परीक्षा ली। लिखित परीक्षा के बाद कैडेट्स ने परेड की।

परीक्षा केन्द्र के निदेशक कैप्टन लखनसिंह ने बताया कि एनसीसी मुख्यालय पर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के बाद उत्तीर्ण कैडेट्स के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा ए-श्रेणी का प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। परीक्षा में दोनों विद्यालयों के 25-25 कैडेट्स प्रविष्ठ हुए।

कैप्टन ने बताया कि विद्यालय में 15 छात्राएं भी एनसीसी का प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने बताया कि एनसीसी में शिक्षा सत्र के शुरुआत में जुलाई माह में भर्ती होती है। हिण्डौन उपखण्ड में उत्तम पब्लिक स्कूल व जटनगला गांव के जवाहर नवोदय विद्यालय में एनसीसी सहशैक्षणिक गतिविधियों के रूप में संचालित है।