5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरेक वर्ग को साधने की कोशिश

www.patrika.com/rajasthan-news/ केंद्र सरकार के अंतरिम बजट 2019 पर लोगों की राय
less than 1 minute read
Google source verification
hindun karauli news

हरेक वर्ग को साधने की कोशिश

हिण्डौनसिटी. देश आम चुनाव की दहलीज पर है। मोदी सरकार के कार्यवाहक वित्त मंत्री पीयूष गोयल द्वारा चुनाव से ऐन पहले शुक्रवार को संसद में पेश किए अंतरिम बजट में हरेक वर्ग को साधने का प्रयास किया है। सालाना पांच लाख तक की आय पर टैक्स में छूट दे मध्यम वर्ग को रिझाने की कोशिश की है, तो वहीं किसानों से लेकर महिला और गाय तक भी ख्याल रखा है। पत्रिका टीम ने चुनावी साल में आए लोक लुभावने बजट पर शहरवासियों से बात की तो प्रतिक्रियाएं कुछ इस प्रकार आई।

गौ संरक्षण के लिए मिलेगी मदद
सरकार ने अपने बजट में गौरक्षा के लिए राष्ट्रीय कामधेनु योजना के तहत 750 करोड़ रुपए का फंड देने की घोषणा की है। जिससे गौ संरक्षण में मदद मिलेगी। सडक़ों पर आवारा घूमने वाले गौवंश को भी भर पेट चारा मिलेगा। गौशाला प्रबंधन को भी आर्थिक राहत मिल सकेगी।
विशम्भर बंडीभोला, अध्यक्ष गोपाल गौशाला समिति हिण्डौनसिटी.

सहज होगी उच्च शिक्षा
केन्द्रीय बजट में सरकार ने महाविद्यालयों में 25 फीसदी सीटों में इजाफा कर उच्च शिक्षा को सहज किया है। इससे प्रवेश से वंचित रहने वाले युवाओं को इच्छित पाठ्यक्रम में प्रवेश मिल सकेगा।-
विकास फौजदार, निदेशक एकेडमिक हाईट्स स्कूल किशन नगर हिण्डौनसिटी.

नौकरीपेशा को मिलेगी राहत
केन्द्र सरकार ने अपने बजट में आयकर सीमा को ढाई लाख से बढाकर पांच लाख करने से मध्यम नौकरीपेश वर्ग को बड़ी राहत दी है। इससे 41 हजार 666रुपए तक का मासिक वेतन प्राप्त करने वाले कर्मचारियों टेक्स नहीं चुकाना पड़ेगा।-
अनिल बंसल, चार्टेड अकाउंटेन्ट हिण्डौनसिटी।

चुनाव के लिए लोक लुभावन बजट
चुनाव से ऐन पहले पेश किए अंतरित बजट को सरकार ने वोट की गरज से लोक लुभावन बनाया है। यदि केन्द्र सरकार इतना ही ध्यान रखती तो नोटबंदी और कडे कर प्रावधानों के दौर से जनता को आहत नहीं करती।-
अनीता जाटव, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस हिण्डौनसिटी.