6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कागज पर उकेरा ‘राजस्थान के जादूगर’ का अक्स

www.patrika.com/rajasthan-news/ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऋषिता की पेंटिंग को सराहा, छात्रसंघ समारोह में पेंटिंग की भेंट
less than 1 minute read
Google source verification
hindaunkarauli news

कागज पर उकेरा ‘राजस्थान के जादूगर’ का अक्स

हिण्डौनसिटी. श्रीमहावीरजी की ऋषिका झा ने अब राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पोट्रेट पेंटिंग तैयार की हैं। इसे झा ने जयपुर में राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को भेंट किया गया। गहलोत ने पेंटिंग से अभिभूत होकर ऋषिता झा की हौसला अफजाई की। साथ ही पेंटिंग को सीएमओ ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया। ऋषिता ने एक वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी ,वसुंधरा राजे सिंधिया, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद , क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली की पोट्रेट बनाई हैं। झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाल्यकाल से लेकर वर्तमान तक का स्केच कोलाज बना पीएमओ भेजा। प्रधानमंत्री ने भी पत्र भेज चित्रकारी की सराहना की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश सहित छात्रसंंघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

गोल्ड मेडल विजेता शिक्षक का किया सम्मान
हिण्डौनसिटी. राज्य स्तरीय शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर आए शारीरिक शिक्षक प्रियकांत बेनीवाल का शनिवार को पटोंदा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सम्मान किया गया।
प्रधानाचार्या रामनिरी बेनीवाल सहित शारीरिक शिक्षक रामसहाय, विक्रमसिंह, अटल भारद्वाज, अनिल भारद्वाज, भगतसिंह बेनीवाल ने स्वर्ण पदक विजेता शारीरिक शिक्षक प्रियकांत बेनीवाल का माला व साफा पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान प्रधानाचार्य ने कहा कि एक अच्छा खिलाड़ी ही अच्छा कोच बनकर स्कूलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखार सकता है।