5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीआईजी ने जेलकर्मियों की वर्दी से हटवाई जाति वाली नेमप्लेट

www.patrika.com/rajasthan-news/ उपमहानिरीक्षक(जेल) किशनसहाय ने किया उपकारागृह के निरीक्षण में बंदियों से भी जानी समस्याएं    
less than 1 minute read
Google source verification
hindaun karauli news

डीआईजी ने जेलकर्मियों की वर्दी से हटवाई जाति वाली नेमप्लेट

हिण्डौनसिटी. उप महानिरीक्षक (जेल) किशन सहाय ने शनिवार शाम को उपकारागृह का औचक निरीक्षण किया। साथ ही बंदियों से मुलाकात कर जेल की व्यवस्थाओं के जानकारी ली। इस दौरान डीआईजी ने जेलकर्मियों की वर्दी पर लगी जाति वाली नेम प्लेटों को हटवाया।

शाम करीब साढ़े पांच बने डीआईजी उपकारागृह पहुंचे। जहां जेलकर्मियों के उन्हें कतारबद्ध हो गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान उन्होंने उपकारागृह प्रभारी किशनचंद से जेल में बंदियों की आवक व रिहाई तथा बैरकों के बारे में जानकारी ली। डीआईजी ने बैकरों में पहुंच जांच की। हालांकि वहां आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने बंदियों से मिल जेल मैन्युअल के मुताबिक मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। निरीक्षण के बाद डीआईजी के जेलकर्मियों को वर्दी पर जाति व गोत्र दर्शाने वाली नेमप्लेट नहीं लगाने की हिदायत दी।

डीआईजी ने मौके पर ही ४-६ कर्मचारियों की वर्दी पर लगी जाति इंगित करने वाली नेमप्लेटों को भी हटवा दिया। इसके अलावा डीआईजी ने बंदियों से मानवतापूर्ण व्यवहार करने तथा अशांति करने वालों से सख्ती से पेश आने की बात कही। इस दौरान हैडकांस्टेबल रमेश चंद, ठाकुरसिंह व आरएसी के हैडकांस्टेबल बाबूलाल मौजूद थे।