
भगवान आदिनाथ के मोक्ष कल्याणक पर हुए धार्मिक विधान
हिण्डौनसिटी. समीप के शांतिवीर नगर में शांतिवीर दिगम्बर जैन मंदिर में रविवार को आदिनाथ भगवान के मोक्षकल्याणक पर विभिन्न धार्मिक विधान हुए।
मन्दिर प्रबन्धक संजय जैन ने बताया कि आदिनाथ भगवान के मोक्षकल्याणक पर धार्मिक विधान के तहत सुबह पंचामृताभिषेक पूजन कर निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। इस दौरान पंडित सुरेशचन्द जैन शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ भगवान आदि नाथ के मोक्ष कल्याणक पर सुबह पूजा,परक्षालय आदि विधान हुए। इस दौरान गुरुकुल के विद्यार्थी, अनुराग जैन, सोना जैन, संगीता जैन, अरविंद आदि दर्जनों जैन धर्मावलंवी मौजूद थे।
चेन खींच रोकी गरबा एक्सप्रेस
10 मिनट खड़ी रही ट्रेन
श्रीमहावीरजी रेल स्टेशन के पास रविवार दोपहर गांधीधाम से हावड़ा जा रही गरबा एक्सप्रेस को किसी यात्री ने चेन खीच कर रोक दिया। ऐसे में ट्रेन करीब10 मिनट तक रुकी रही। बाद में गार्ड द्वारा प्रेशर पाइप ठीक करने पर ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई।
स्टेशन अधीक्षक शिवराम मीना ने बताया कि गरबा एक्सप्रेस की श्रीमहावीरजी रेलवे स्टेशन पर दो बार चेन पुलिंग होने से गाड़ी लगभग10 मिनट तक रुकी रही। सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंचे लेकिन ट्रेन से उतरे कुछ यात्री खेतों की ओर से भाग गए।
Updated on:
04 Feb 2019 05:51 pm
Published on:
04 Feb 2019 05:51 pm
