6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेवादल अजमेर अधिवेशन से करेगा चुनावी तैयारी का आगाज

www.patrika.com/rajasthan-news/ अधिवेशन व लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, कांग्रेस सेवादल की बैठक  
less than 1 minute read
Google source verification
hindaun karauli news

सेवादल अजमेर अधिवेशन से करेगा चुनावी तैयारी का आगाज

हिण्डौनसिटी. कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को स्टेशन रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष योगेन्द्र मावई की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 12 फरवरी को अजमेर में होने वाले राष्ट्रीय महाधिवेशन की तैयारियोंं के अलावा आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई।


जिलाध्यक्ष मावई ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जिलेभर के करीब 500 कार्यकर्ता अजमेर अधिवेशन में भाग लेंगे। इसके लिए युवा ब्रिगेड के अलावा मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने की बात कही। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार की नोटबंदी, जीएसटी समेत विभिन्न जनविरोधी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने बताया कि अजमेर में होने वाले अधिवेशन में सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई व प्रदेशाध्यक्ष राकेश पारीक कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।


बैठक में सेवादल की महिला जिला अध्यक्ष फरीदा बानो, किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भगतसिंह डागुर, पार्षद गोपेंद्र पावटा, युवा ब्रिगेट के प्रदेश सचिव सत्येंद्र जाटव, ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष प्रभाव चौधरी ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान रोहित गुप्ता, शिवदयाल मीणा, हरभान चौधरी, महेंद्र, संदीप बारोलिया, रिंकू करसोलिया आदि मौजूद थे।