6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाकालेश्वर का ब्रह्माकुमारीज ने किया पुष्पाभिषेक

महाशिवरात्रि पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के केन्द्र पर हुई सामूहिक पूजा
less than 1 minute read
Google source verification
hindaun karauli news

महाकालेश्वर का ब्रह्माकुमारीज ने किया पुष्पाभिषेक

हिण्डौनसिटी. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय केन्द्र पर सोमवार को महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर की विशाल झांकी सजाई गई। इस दौरान ब्रह्माकुमारीज व अन्य महिला-पुरुषों ने शिवलिंग को फूलोंं की पंखुडियों से पुष्पाभिषेक किया। इस दौरान आस-पास का क्षेत्र शिव बाबा के जयकारों से गुंजायमान हो गया।


अग्रसेन कॉलेज के पास स्थित ईश्वरीय विश्वविद्यालय के केन्द्र पर हिण्डौन शहर सहित ग्रामीणों क्षेत्र के अनुयायी महिला-पुरुष पूजा में शामिल हुए। केन्द्र की ब्रह्मकुमारी हेतल बहन, कविता बहन, अनीता बहन, पूजा बहन ने ध्वजा रोहन कर पूजा की शुरुआत की। इस दौरान शिवप्रिया बहन, मनसी बहन व मोनिका बहन श्रद्धालुओं को शिव बाबा का संदेश मुरली सुनाई। संगीतमय प्रवचन से श्रद्धालु शिवभक्ति से विभोर हो गए। बाद में श्रद्धालुओं को मेडिटेशन कक्ष में लेजाकर तलाव मुक्ति के लिए ध्यान कराया।

शिवालयों में हुई कालसर्प योग निवारण पूजा
हिण्डौनसिटी. मुख्य डाकघर के पास शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर कालसर्प योग पूजन एवं हवन कार्यक्रम हुआ। वैदिक मंत्राच्चार पर लोगों ने शिवजी का पूजन किया।
ज्योतिषाचार्य प्रमोद भारद्वाज ने बताया कि काल सर्प दोष की मुक्ति के लिए फाल्गुन माह की कृष्ण चतुर्दशी पर द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख भगवान विश्वेश्वर की पूजा की।