4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराबी हैडमास्टर एपीओ, दूसरे शिक्षक को थमाई चार्जशीट

गिरफ्तार हैडमास्टर जमानत पर रिहा
2 min read
Google source verification
 hindaun karauli news

शराबी हैडमास्टर एपीओ, दूसरे शिक्षक को थमाई चार्जशीट

हिण्डौनसिटी. शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंचने वाले हैडमास्टर को ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने एपीओ कर दिया है। खातीपुरा के राजकीय प्राथमिक स्कूल के इस हैडमास्टर को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थिति देने के निर्देश दिए हैं। इस विद्यालय के दूसरे शिक्षक को चार्जशीट जारी की है।


ग्राम पंचायत चिनायटा के गांव खातीपुरा स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल का हैडमास्टर प्यार सिंह मीना बुधवार को शराब के नशे में धुत्त होकर विद्यालय पहुंच गया। नशे में लडख़ड़ा रहा हैडमास्टर स्कूल में प्रार्थना कराने एवं बच्चों की क्लास लेने के बजाय कक्षा कक्ष के बाहर बरामदे में चित्त होकर पसर गया।

स्कूल से घर पहुंचे बच्चों ने अभिभावकों को जानकारी दी तो ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सूरौठ पुलिस ने हैडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया और उसकी सूरौठ के राजकीय चिकित्सालय में मेडिकल जांच कराई। सूरौठ के थानाप्रभारी शरीफ अली ने बताया कि गुरुवार को हैडमास्टर को जमानत पर रिहा कर दिया गया।


दूसरी ओर गुरुवार को ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बल्लभराम लहकोडिया खातीपुरा के राजकीय प्राथमिक स्कूल पहुंचे, जिन्होंने ग्रामीणों की बैठक लेकर स्कूल की शिक्षण व्यवस्थाओं पर चर्चा की। लहकोडिया ने बताया कि शराबी हैडमास्टर प्यार सिंह मीना को एपीओ कर दिया है और उसे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थिति देने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर विद्यालय के दूसरे शिक्षक रघुवीर मीना को भी चार्जशीट दी गई है। शिक्षक रघुवीर दो दिनों से बिना बताए अनुपस्थित चल रहा था, जिसके खिलाफ अनुशासनात्मक विभागीय कार्रवाई किए जाने की अनुशंसा जिला शिक्षा अधिकारी को भेजी गई है।


नए शिक्षकों को सौंपी कमान
शराबी हैडमास्टर और नदारद रहने वाले शिक्षक से बिगड़ी खातीपुरा के राजकीय प्राथमिक स्कूल की छवि को निखारने की कमान अब दो नए शिक्षकों को सौंपी गई है। ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बल्लभराम लहकोडिया ने बताया कि खुरसटपुरा के राजकीय स्कूल से दो नए शिक्षकों गौरव कुमार शर्मा एवं धर्मेन्द्र कुमार मैथिल को खुरसटपुरा के राजकीय प्राथमिक स्कूल में लगाया गया है। खातीपुरा के ग्रामीणों ने भी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से दोनों अध्यापकों को हटाकर नए अध्यापक लगाए जाने की मांग की थी।


बाढ पोंछड़ी के हैडमास्टर की भी गंभीर शिकायत-
बाढ पोंछड़ी गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल के हैडमास्टर राजपाल की भी गंभीर शिकायत हंै। ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बल्लभराम लहकोडिया ने बताया कि शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए हैडमास्टर राजपाल को चार्जशीट देने के साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा जिला शिक्षा अधिकारी को की गई है। जिला परिषद की बैठक में हैडमास्टर राजपाल के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का निर्णय किया जाएगा। मौजूदा दिनों में १८ बच्चों वाले बाढ पोंछड़ी के स्कूल में अध्यापक भीमराज जाटव एवं सियाराम डागुर कार्यरत हैं।