6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्ज माफी से समृद्ध हुआ किसान

www.patrika.com/rajasthan-news/   भाजपा ओबीसी मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन
2 min read
Google source verification
hindaun karauli news

कर्ज माफी से समृद्ध हुआ किसान

हिण्डौनसिटी. मंडावरा रोड पर बाबा पैलेस में रविवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक राजकुमारी जाटव ने कहा कि सरकार की कर्ज माफी योजना से प्रदेश का किसान समृद्ध हुआ है। वर्षों से बकाया चल रहे ऋण माफ होने से किसान आर्थिक रुप से मजबूत हुआ है। जिससे अब वह मेहनत से खुशहाली की फसल तैयार कर रहा है।
विधायक ने कहा कि कृषि प्रधान देश में किसानों की हालत खराब हो रही थी। लेकिन भाजपा सरकार ने करोड़ों किसानों के ५०-५० हजार रुपए के ऋण माफ कर उन्हें बल प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि नारी के सम्मान व उन्नयन के लिए सरकार ने भामाशाह कार्ड योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, जननी सुरक्षा योजना, शुभशक्ति योजना समेत कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रखी है। रसोई में चूल्हे पर धुंए से घुटन महसूस करने वाली महिलाओं को गैस कनेक्शन जारी कर राहत प्रदान की है। विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंच कर सरकार के विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाएं। इस दौरान मोर्चा जिलाध्यक्ष अतरूप गुर्जर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लज्जारानी अग्रवाल, हरवीर बेनीवाल, ओपी चौधरी, राजेन्द्र गुर्जर, बंटी जाटव आदि मौजूद थे।

जगदीशधाम की पदयात्रा हुई रवाना, गांव का माहौल भक्तिमय
समीप के गांव दुब्बी से रविवार को जगदीशधाम कैमरी के लिए प्रथम पद यात्रा रवाना हुई। पदयात्रा को रामरूप कसाना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
महावीर संगठन के सदस्य बब्बीलाल ने बताया कि गांव दुब्बी से भगवान जगन्नाथ की प्रथम पद यात्रा कैमरी के लिए रवाना हुई। भजनों पर नाचते गाते श्रद्धालुओं की रवानगी से गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। पदयात्रा रवानगी से पहले विधि विधान से भगवान जगदीश की व पदयात्रा पताका की पूजा की गई। रथ में सजी झांकी की सामूहिक आरती कर पद यात्रा को रवाना किया गया। पदयात्रा में सम्मिलित श्रद्धलुओं को महावीर संगठन के सदस्यों ने जलपान कराया।