5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्यसभा सांसद बनवाने के नाम पर कर गया 40 लाख की ठगी

www.patrika.com/rajasthan-news/   पोल खुलने पर पीडि़त ने दर्ज कराई प्राथमिकी, पुलिस ने दबोचा शातिर ठग, पहले भी कर चुका है करोड़ों की ठगी
2 min read
Google source verification
hindaun karauli news

राज्यसभा सांसद बनवाने के नाम पर कर गया 40 लाख की ठगी

हिण्डौनसिटी. आमतौर पर सरकारी नौकरी लगवाने के झांसा देकर ठगी के मामले तो आपने बहुत सुने होंगे। लेकिन राजस्थान के हिण्डौनसिटी में संसद के उच्च सदन राज्यसभा में राष्ट्रपति की ओर से मनोनीत होने वाला सांसद बनवाने का झांसा दे 40 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है।

पीडि़त की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के एक माह बाद कोतवाली पुलिस ने शातिर ठग को जयपुर से पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी अलवर जिला के मालाखेड़ा के सोहनपुर गांव निवासी संजयसिंह नरूका है। जिसने हिण्डौनसिटी के कटरा बाजार निवासी हुकमसिंह कश्यप को राज्यसभा में सदस्य मनोनीत कराने का झांसा दिया था।


यह है पूरा मामला-
मामले की जांच कर रहे कोतवाली थाने के सहायक उपनिरीक्षक रामदीन ने बताया कि 23 अगस्त 2018 को कश्यप द्वारा दर्ज प्राथमिकी में बताया गया कि 25 जून 2017 को अलवर के कालाकुआं निवासी जगदीश सिंह राजपूत व दशरथ सिंह ने अपने दामाद संजयसिंह से उसकी मुलाकात कराई थी। आरोपियों ने संजयसिंह की राजनीति में अच्छी पकड़ व देश की प्रमुख राजनीतिक पार्टिेयों के बड़े नेताओं तथा आला अधिकारियों से पहचान होना बताया। आरोपी नरूका ने राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाने वाले चार राज्यसभा सांसदों में पीडि़त को मनोनीत करवाने व पुत्री व रिश्तेदारों के दो बच्चों को शिक्षक भर्ती परीक्षा में पास कराने के एवज में ६० लाख रुपए की मांग की थी। इसके बाद 16 जुलाई 2017 को 40 लाख रुपए में सौदा तय हुआ। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पीडि़त से पहली किश्त में 4 लाख, दूसरी किश्त में 14 लाख, तीसरी किश्त में साढ़े सात लाख, चौथी किश्त में साढ़़े तीन लाख, पांचवी किश्त में 8 लाख समेत कुल 40 लाख रुपए हड़प लिए। लेकिन राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत सांसदों में पीडि़त का नाम नहीं होने व शिक्षक भर्ती परीक्षा में बच्चों के पास नहीं होने पर उसे ठगी का अहसास हुआ। काम नहीं होने पर रुपयों को तकादा किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।


आरपीएससी अध्यक्ष बनवाने के नाम पर भी कर चुका है ठगी-
अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि आरोपी संजय सिंह इससे पहले धौलपुर के सैपऊ निवासी रामविनोद उर्फ हप्पूसिंह से राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) का अध्यक्ष बनवाने के नाम पर 61 लाख रुपए की ठगी कर चुका है। इसका भी मामला संबंधित थाने में दर्ज है। इसके अलावा आरोपी अलवर के प्रहलाद यादव व समय सिंह उर्फ गुड्डू बणा से 1 करोड़ 26 लाख रुपए, धौलपुर की तसीमो ग्राम पंचायत के सरपंच हुकमसिंह परमार से 75 हजार रुपए की ठगी कर चुका है।