
हर ओर हड़ताल, फरियादी बेहाल
हिण्डौनसिटी. सत्तासीन सरकार के कार्यकाल के अंतिम दौर में लोग विभिन्न सरकारी महकमों के कर्मचारियों की हड़तालों से परेशान है। मंत्रालयिक कर्मचारियों से लेकर पंचायत राज कर्मचारी, रोडवेजकर्मी, राजस्व कर्मचारी बीते कई दिनों से हड़ताल पर चल रहे है। इससे आमजन परेशान हो गया है। लोग अपनी समस्या के समाधान की आस लेकर सरकारी कार्यालयों में पहुंच तो रहे हैं, लेकिन सूने कार्यालयों में कक्षों पर लटके तालों को देख उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है।
उपखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को हड़ताल का पूरा असर देखा गया। एसडीओ, तहसीलदार, उप पंजीयक, उपकोष कार्यालयों के अलावा पंचायत समिति, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, नगरपरिषद समेत विभिन्न महकमों के दफ्तरों में सूनापन पसरा नजर आया। कार्यालयों में प्रतिदिन की भांति फरियादियों के आने का सिलसिला जारी रहा। लेकिन कर्मचारियों के मौजूद नहीं होने से उन्हें हताश होकर वापिस घर लौटना पड़ा।
गुरुवंदन-छात्र अभिनंदन
हिण्डौनसिटी. भारत विकास परिषद के गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में शुक्रवार को आदर्श विधा मंदिर एवं जूपिटर पब्लिक स्कूल में श्रेष्ठ शिक्षक व विद्यार्थी का सम्मान किया गया।
सचिव पवन ऐरन एवं कार्यक्रम प्रभारी दीनदयाल सिहंल ने बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी मनीष आर्य व अध्यक्ष भीमसेन गेरा ने कहा कि शिक्षक दीपक की भांति स्वयं जलकर दूसरों को रोशनी प्रदान करता है। आदर्श विधा मंदिर में परिषद के बजरंग गोयल, योगेश गुप्ता,शैलेष गुप्ता, दीपक अरोडा, उपस्थित रहे। जूपिटर स्कूल में प्रांतीय प्रभारी हेमंत खत्री ने शिक्षक उत्कर्ष कटारा, मोनिका राजावत, छात्रा आशा चौधरी एवं सौरभ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देवेन्द्र जांगिड़, कृष्ण कुमार कटारा उपस्थित रहे।
इधर रोड़वेज कर्मचारियों की हड़ताल होने से आगार कार्यालय व बस स्टेण्ड पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्के -दुक्के यात्री बसों का इंतजार करते देखे गए। कई दिनों से बसों का संचालन नहीं होने से निजी वाहन चालकों ने अपने वाहनों को बस स्टेण्ड पर खड़ा करना शुरु कर दिया है। जिससे रोडवेज स्टेण्ड अब निजी स्टेण्ड सा नजर आने लगा है।
पटवारी-गिरदावरों ने सौंपा ज्ञापन-
राजस्थान राजस्व सेवा परिषद व सरकार के बीच २४ अप्रेल २०१८ को हुए समझौते को लागू नहीं किए जाने के कारण अब राजस्व कर्मचारी भी सामूहिक अवकाश पर रहे।
उपखंड क्षेत्र के गिरदावर व पटवारियों ने एसडीओ सुरेशचंद बुनकर को ज्ञापन सौंपकर समझौता लागू करने की मांग की। इस दौरान पटवार संघ संरक्षक हरगोविन्द सिंघल, अध्यक्ष जीतेन्द्रसिंह चौधरी, उपाध्यक्ष बनेसिंह, महामंत्री प्रेमसिंह गुर्जर, रणवीरसिंह आदि मौजूद थे।
Updated on:
28 Sept 2018 11:04 pm
Published on:
28 Sept 2018 11:04 pm
