
नर्सिंगकर्मियोंं ने दो घंटे किया कार्य बहिष्कार, रोगी हुए परेशान
हिण्डौनसिटी. केन्द्र के समान वेतन व पदनाम बदलने की मांग को लेकर नर्सिंगकर्मियों ने भी आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। प्रदेश सयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर शुक्रवार को नर्सिंगकर्मियों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया।
संघर्ष समिति के स्थानीय पदाधिकारी विक्रम बरसानिया व पवन बंसल के नेतृत्व में सुबह 8 बजे मॉॢनग ड्यूटी पर पहुंच नर्सिंगकर्मियों ने विरोध के तौर पर कार्य का बहिष्कार कर दिया। वार्ड, एमओटी सहित चिकित्सालय में अन्य विभागों में कार्यरत नर्सिंगकर्मी मुख्य द्वार पर एकत्र हो गए। जहां उन्होंने केन्द्र के समान वेतन देने व नर्सिंग अधिकारी पदनाम करने के मांग को लेकर नारे लगा। नर्सिंगकर्मियोंं का कहना था कि मांग पूरी नहीं होने पर वे सामूहिक अवकाश ले आंदोलन को तेज करेंगे। बाद में नर्सिंगकर्मियों ने उक्त मांगों को लेकर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महेश पाठक, राजीव उपाध्याय, देवेंद्र मीणा, श्याम पाठक, सीमा सांवरिया, अंकिता सैनी, फतेहसिंह सहित अन्य नर्सिँगकर्मी मौजूद थे।
रेडियोग्राफर भी हुए मुखर, बांधी काली पट्टी
अनदेखी पर आंदोलन की ठोकी ताल
हिण्डौनसिटी. नर्सिंगकर्मियों के साथ रेडियोग्राफरों ने मांगों की अनदेखी पर आंदोलन की ताल ठोक दी है। राजस्थान रेडियोग्राफर ऐसोसिएशन क आह्वान पर राजकीय चिकित्सालय में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। शुक्रवार को रेडियोग्राफरों ने बांह पर काली पट्टी बंाध कर कार्यकिया।
रेडियोग्राफर रविन्द्र गुप्ता, जीतेंद्र शर्मा, ब्रजवासी बंसल, दिलीप सिंह व विकास दत्तात्रेय ने एक्स-रे व सोनोग्राफी कक्ष में कार्यालय समय में कालीपट्टी बांध मांगों के प्रति सरकार की अनदेखी का विरोध जताया। एसोसिएशन के पदाधिकारी जीतेंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार कोभी कालीपट्टी बांध का विरोध जताया जाएगा। वहीं 2 व 3 अक्टूबर को उपवास रख धरना दिया जाएगा। इसी क्रम में 4 व 5 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक दो घंटे कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद भी मांगेें नहीं माने जाने पर 9 अक्टूबर से रेडियोग्राफर हड़ताल पर चले जाएंगे।
Updated on:
28 Sept 2018 11:44 pm
Published on:
28 Sept 2018 11:44 pm
