6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलश यात्रा में भजनों की बही बयार

भैंरोजी प्रतिमा स्थापना समारोह
2 min read
Google source verification
karauli hindaun news

पटोंदा के खेड़ीचांदला में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में निकली कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।

हिण्डौनसिटी/ पटोंदा. पटोंदा पंचायत के गांव खेड़ीचांदला गांव में चामुण्डा देवी मंदिर के पास अंगराग प्रतिष्ठा व भैंरोजी प्रतिमा स्थापना समारोह के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सुबह गाजे-बाजे से कलश यात्रा निकाली गई। इस मौके पर भजन-जयकारों से माहौल धर्ममय हो उठा।

कलश यात्रा में एक रथ में भैंरौजी की प्रतिमा को विराजित किया हुआ था, वहीं 151 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाती चल रही थीं।

रास्ते में बीच-बीच में ग्रामीणों ने कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा में महिला भजनों पर नाचते चल रही थीं। संत बालकदास व सुमरनदास महाराज ने बताया कि पूरे गांव की परिक्रमा कर कलश यात्रा वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंची, जहां मंत्रोच्चारण के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए।

पूरे गांव की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम के तहत 16 जून को भैरोजी स्थापना व रात्रि में देवी जागरण होगा जबकि 17 जून को भंडारे का आयोजन होगा।

रचनाएं सुनकर मंत्र मुग्ध हुए श्रोता
हिण्डौनसिटी. क्यारदा कलां गांव में चल रहे तीन दिवसीय हरिकीर्तन दंगल के अंतिम दिन कीर्तन पार्टियों ने धार्मिक और पौराणिक कथाओं पर आधारित कीर्तन प्रस्तुत किए। कीर्तन सुनने के लिए क्यारदा सहित आसपास के लोग काफी संख्या में एकत्र हुए।

ग्रामीण रवि क्यारदा ने बताया कि कीर्तन दंगल के अंतिम दिन कजानीपुर के बजरंग कीर्तन मंडल की पार्टी ने केकई-दशरथ संवाद पर कीर्तन की प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।

इसी तरह वजीरपुर की पार्टी के कलाकार गुड्डू ने कृष्ण-रुकमणि प्रसंग पर आधारित कीर्तन की प्रस्तुति देते हुए खूब वाहवाही लूटी। ग्रामीण समाजसेविका अंगूरी देवी की ओर से आयोजित इस कीर्तन दंगल में महूखास, महूइब्राहिमपुर, झरकाई, पाली, खानपुर आदि गांवों की पार्टियों ने भी कीर्तन की प्रस्तुति दी।

महूखास के मेडिया कल्याण प्रसाद, विष्णु सोलंकी, भरत सोलंकी आदि ने शिशुपाल व कृष्ण संवाद पर आधारित कीर्तन प्रस्तुत किया। महूइब्राहिमपुर के मेडिया विजय सिंह एवं दिगंबर सिंह ने महाराजा सूरजमल की वीर गाथा पर आधारित रचना प्रस्तुत की। पाली के मेडिया यादराम ने महाभारत की कथा पर आधारित कीर्तन प्रस्तुत किया।

झरकाई की पार्टी ने रामायण के प्रसंग पर रचना प्रस्तुत की। कीर्तन में प्रस्तुत की गई रचनाओं की ग्रामीणों ने प्रशंसा की। इस मौके पर कीर्तन प्रस्तुत करने वाली पार्टियों का स्वागत सम्मान भी किया गया।