5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में लड़कियों को बांटी गईं साइकिलें, अब पैदल नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, खुशी से खिले चेहरे

सरकार द्वारा स्कूलों में बालिकाओं को साइकिल वितरण किया जा रहा है, शिक्षा क्षेत्र में बालिकाओं के लिए चल रही योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है...
2 min read
Google source verification

करौली

image

Vijay ram

Jul 16, 2018

news

राजस्थान में लड़कियों को बांटी गईं साइकिलें, अब पैदल नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, खुशी से खिले चेहरे

जयपुर/करौली.
राजस्थान में सरकार द्वारा स्कूलों में बालिकाओं को साइकिल वितरण जारी है। कई शहर व कस्बों के स्कूलों में १२वीं तक की छात्राओं को इसका लाभ दिया गया। गोठरा व सपोटरा के निकटवर्ती ग्राम पंचायत जोडली स्थित राउमावि एवं तिमावा के सीनियर माध्यमिक विद्यालय में काफी बच्चियां इससे लाभान्वित हुईं।

अधिकारियों ने इस दौरान शिक्षा क्षेत्र में बालिकाओं के लिए चल रही योजनाओं के बारे में बताया। वहीं कक्षा ९ की छात्राओं को साइकिलें देने के बारे में एक स्कूल के प्रधानाचार्य मुनेश मीना ने बताया कि ४९ छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। शिक्षक कमलेश मीना ने भी जोडली के राउमावि में छात्राओं को साईकिल वितरण करते देखा।

साइकिल पाकर खिले चेहरे
गुढ़ाचन्द्रजी के तिमावा गांव के सीनियर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को कक्षा नौ की छात्राओं को साइकिलें वितरित की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सरपंच काड्या मीना, पूर्व सरपंच रामखिलाड़ी तिमावा, प्रधानाचार्य सुखराम मीना ने किया। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली निशुल्क साइकिल योजना के बारे में जानकारी दी।२४ छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इस मौके पर व्याख्याता मेवाराम मीना, नितेन्द्र गुप्ता, बाबूलाल बैरवा, गोपाल सेवा निधि मंडल प्रवक्ता राजेन्द्र मीना मौजूद रहे।

कार्य प्रगति की ली जानकारी
करीरी. यहां मेरेड़ा गांव में सोमवार को राजीविका संस्था की ओर से महिला समूहों की बैठक हुई, जिसमें ग्राम कलस्टर हेमलता, मीना देवी, गुड्डी, मुद्रा, अनिता व महेशी आदि सहित कई महिला समूह की अध्यक्ष मौजूद थी। ब्लाक प्रभारी दिनेश चन्द शर्मा ने सभी महिला समूहों की प्रभारियों से समूह के कार्य की प्रगति के बारे मे जानकारी ली तथा कार्य समय से करने की हिदायत दी। समूह के कार्य संचालन में आने वाली समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। समूह की सदस्यों को अपने विकास के लिए दी जाने वाली सहायता की जानकारी दी। महिला समूह की सदस्यों ने महिला सशक्ती करण के लिए नरेगा योजना में मस्टररोल जारी करवाने की मांग की। फोटो कैप्शन-सी ए- करीरी के मेरेडा गांव में महिला समूह के कार्य की प्रगति की जानकारी लेते ब्लाक प्रभारी।

दस्तावेज जमा कराएं
करौली . सौर ऊर्जा पम्प संयंत्र योजना के तहत आवेदन करने वाले कृषक जिन्होंने सौर ऊर्जा पम्प संयंत्र की पत्रावली ऑनलाइन करा रखी है, लेकिन कार्यालय में प्रस्तुत नहीं की है। ऐसे कृषक अपनी मूल पत्रावली दस्तावेजों के साथ उद्यान विभाग करौली में 25 जुलाई तक जमा करा सकते हैं। सहायक निदेशक उद्यान आरएल जाट ने बताया कि जिन कृषकों द्वारा निर्धारित अवधि में पत्रावली वांछित दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत नहीं की तो ऐसे कृषकों की वरियता निरस्त कर दी जाएगी।