4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में मुख्यमंत्री के करीबी और शिक्षामंत्री से मिलकर लौटै बत्तीलाल बोले— गांवों में चंबल का पानी पहुंचाने पर बात हुई थी

जयपुर में मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी प्रकाश चंद को क्षेत्र की समस्याएं गिनाने पहुंच गए पूर्व विधायक बत्तीलाल मीना..
2 min read
Google source verification

करौली

image

Vijay ram

Jul 11, 2018

जयपुर में मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी प्रकाश चंद को क्षेत्र की समस्याएं गिनाने पहुंच गए Ex MLA बत्तीलाल

जयपुर में मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी प्रकाश चंद को क्षेत्र की समस्याएं गिनाने पहुंच गए Ex MLA बत्तीलाल

करौली.
पूर्व विधायक बत्तीलाल मीना जयपुर में मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी प्रकाश चंद व शिक्षा मंत्री से मिलकर करौली जिला लौटे। पूछने पर कहा कि क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए निराकरण की दिशा में कार्यवाही का अनुरोध किया था मैंने...

शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग
बत्तीलाल के मुताबिक, उन्हेांने शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी को क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में रिक्त चल रहे शिक्षकों के पदों को भरने की मांग सहित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि नादौती व टोडाभीम तहसील के विद्यालयों में शिक्षकों के पद रिक्त होने से विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। वहीं इसके फलस्वरूप छात्रों के अभिभावक सरकारी विद्यालयों से विमुख होकर निजी स्कूलों की और रूख कर रहे है।

उन्होंने आगामी शिक्षण सत्र से पूर्व राजकीय उच्च प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त चल रहे शिक्षक, व्याख्याताओं के पदों को भर कर शिक्षण व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिये कहा। पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी को सवाई माधोपुर चंबल पेयजल परियोजनो के काम की गति बढ़ाने की मांग करते हुए बताया कि ३० जून तक नादौती तहसील क्षेत्र के गांवों में चंबल का पानी पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। लेकिन अधिकारियों की अनदेखी व कार्य की मंथर गति के कारण उक्त समयावधि तक चंबल का पानी पहुंचने के आसार नजर नहीं आ रहे है।

मीना ने कार्य को गति देने के लिये प्रशासन व विभागीय उच्च अधिकारियों की टीम गठित कर प्रभावी निगरानी के लिये अनुरोध किया। विधायक ने उपखण्ड मुख्यालय पर मुसिंफ मेजिस्ट्रेट कार्ट के अभाव में आमजन को हो रही असुविधा से अवगत कराते हुए बताया कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से उक्त न्यायालय खोलने की लम्बे समय से मांग करती आ रही है। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र नादौती व टोडाभीम तहसील में रिक्त चल रहे चिकित्सकों के पदों को अविलंब भरे जाने का अनुरोध कि या। पूर्व विधायक मीना ने बताया कि शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी प्रकाश चंद द्वारा उनके द्वारा सुझाई गई समस्याओं के निराकरण की दिशा में प्रभावी कार्यवाही का विश्वास दिलाया।