5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वार्डों के पीछे मौजूद गंदगी की प्रशासन द्वारा अब कराई गई सफाई, दुर्गंध से मरीजों का हाल और बुरा हो जाता था

Www.patrika.com/karauli-news/
2 min read
Google source verification

करौली

image

Vijay ram

Jul 24, 2018

'संक्रमण की जद में अस्पताल' शीर्षक से छपी खबर तो होश में आया उसका प्रशासन, हटवाई गंदगी

'संक्रमण की जद में अस्पताल' शीर्षक से छपी खबर तो होश में आया उसका प्रशासन, हटवाई गंदगी

करौली.
राजस्थान पत्रिका की खबरों से अस्पताल प्रशासन ने भी अपनी जि मेदारी समझी, वार्डों के पीछे पड़ी गंदगी से लगातार बिगड रहे वातावरण की खातिर अंतत: धुलवाकर साफ करा दिया। अन्य दिनों की तुलना में अस्पताल के वार्डों के बाहर भी अब अच्छी सफाई नजर आई।

अस्पताल में व्याप्त गंदगी को लेकर पत्रिका ने १५ जुलाई के अंक में 'संक्रमण की जद में अस्पताल' शीर्षक से खबर प्रकाशित कर अस्पताल प्रशासन का ध्यान इस ओर खींचा था। उसके बाद सामान्य चिकित्सालय में वार्डों के पीछे पड़ी गंदगी को अस्पताल प्रशासन ने हटवाया।

हाल ही अस्पताल में बेपटरी हुई सफाई व्यवस्था को लेकर मरीज और उनके परिजन खासे परेशान थे। वार्डों के बाहर और पीछे जमा कचरे के कारण यहां दुर्गंध का वातावरण बना रहता था। इससे मरीजों में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ था।

इस समस्या को पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने इस ओर ध्यान देते हुए अस्पताल के वार्डों के पीछे पड़ी गंदगी को हटवाकर यहां पानी से धुलाई कराई।

रक्तदान का बनाया तिहरा दशक
हिंडौन के एक शिविर में तीन जनों ने तीसवीं बार रक्तदान किया। ३०वीं बार रक्तदान करने वाले अनिल गोयल, मनीष आर्य व देवेंद्र जांगिड़ को कलक्टर ने स मानित किया।

शफी फिर बने ओपनर डोनर: इस बार भी रक्तदान शिविर में फर्नीचर के कारीगर मोह मद शफी ताज न बर एक रक्तदाता रहे। परिषद सदस्यों के अनुसार शहर में लगने वाले रक्तदान शिविर में शफी आम तौर पर पहले रक्तदाता होते हैं। नंबर वन रहने के जुनून में शफी शिविर शुरु होने से पहले ही पहुंच जाते हैं।
.....

प्रशिक्षण शिविर
सपोटरा मोड़ पर मीणा धर्मशाला में रविवार को प्रहलाद मीना की अध्यक्षता में किसान संघ की बैठक हुई। जिसमें संभागीय उपाध्यक्ष गंगाराम ने राष्टी्रय कार्यकारिणी द्वारा दिल्ली मे भवन निर्माण एवं ११,१२ अगस्त को जिला स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण

शिविर के बारे जानकारी दी। लखनलाल मीना ने किसानों को जैविक खेती करने व गौपालन करने पर जोर दिया। चंद्रप्रकाश मीना ने बताया कि ग्राम समिति की बैठक माह की १ से ७ तारीख तक आयोजित करनी है। इस दौरान तहसील अध्यक्ष श्रीलाल, खेमराज, ब्रजमोहन जादौन, देवफूल आदि मौजूद रहे।