5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोलमा देवी सपोटरा से भाजपा की उम्मीदवार, राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीना का पत्नी है गोलमा देवी

rajasthan patrika.com
2 min read
Google source verification

करौली

image

Vinod Sharma

Nov 11, 2018

In the list of candidates declared late on behalf of Bharatiya Janata

गोलमा देवी सपोटरा से भाजपा की उम्मीदवार, राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीना का पत्नी है गोलमा देवी


करौली ञ्च पत्रिका. भारतीय जनता पार्टी की ओर से देर रात घोषित की गई प्रत्याशियों की सूची में सपोटरा से गोलमादेवी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वो डॉ. किरोड़ीलाल मीना की पत्नी हैं और कांग्रेस शासन में मंत्री रह चुकी हैं। निर्वतमान विधानसभा में राजगढ़ से विधायक हैं।
गौरतलब है कि यहां से कांग्रेस की ओर से मौजूदा विधायक रमेश मीना के उम्मीदवार बनने की संभावनाएं चल रही हैं। ऐसे में इस सीट पर रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है।

पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ मतदान कराने के दिए निर्देश
करौली. विधानसभा चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर रविवार को यहां राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं सूचना केन्द्र के टाउन हॉल में दो पारियों में पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में उपजिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने सभी पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को मतदान से पूर्व तैयारियां, मतदान केन्द्रों में आवश्यक सुविधाओं की जांच करने, मतदान कराने, मतदान के बाद की जाने वाली तैयारियों के साथ भयमुक्त होकर मतदान निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ कराने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में मतदान कराने की प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तार से जानकारी देने के साथ प्रायोगिक तौर पर भी मतदान कराने एवं करने की प्रक्रिया के बारें में बताया गया। उन्होंने कहा कि कोई भी मतदाता मतदान करने से वंचित नहीं रहे इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही आदर्श आचार संहिता की पालना भी सुनिश्चित की जाए।
डाक मतपत्र वितरण की ली जानकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी अभिमन्यु कुमार ने कलक्ट्रेट परिसर में पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों को डाक मतपत्र एवं निर्वाचन कार्य प्रमाण पत्र वितरण काउण्टरों पर जाकर जानकारी ली। साथ ही आवश्यक दिशा -निर्देश प्रदान किए।
मतदान प्रक्रिया की ली जानकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी अभिमन्यु कुमार ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करौली में पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण के बाद वीवीपैट के माध्यम से चुनाव कराने एवं मतदान कर सत्यापन करने के संबंध में पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों द्वारा प्रायोगिक तौर पर किए जा रहे मतदान के सत्यापन की जानकारी ली। सूचना विज्ञान अधिकारी अनिल जैन ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद मतदान कर्मियों को मतदान कराकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
व्यय प्रेक्षक नियुक्त
करौली. जिला निर्वाचन अधिकारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि विधानसभा के अन्तर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र टोडाभीम, हिण्डौन, करौली, एवं सपोटरा के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आईआरएस एस.वेंकटरमानी को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।