4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवर और नकदी से भरा बैग किया पार

बाइक पर सवार होकर आए दो बाइक सवार बदमाश मोटरसाइकिल से बैग को छीन कर फरार हो गए।
less than 1 minute read
Google source verification

करौली

image

Abdul Bari

Mar 14, 2019

हिण्डौनसिटी.
मोहननगर में राजकीय चिकित्सालय के समीप बुधवार रात करीब 10 बजे एक दवा विक्रेता की दुकान के बाहर खड़ी सर्राफा व्यापारी की बाइक पर रखे नकदी व जेवरों से भरे बैग को बाइक सवार दो युवक पार कर ले गए। पीडि़त ने कोतवाली थाने में मामले की प्राथमिकी पेश की है।

पुलिस के अनुसार मोहननगर में मंजू पैलेस के समीप के निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता की जगदम्बा मार्केट में जनस्वास्थय अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय के पास सर्राफा की दुकान है। रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे।

इस दौरान रास्ते में चिकित्सालय के पास मेडिकल स्टोर पर वह दवाइयां खरीदने ठहर गया। इस दौरान करीब छह लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर व एक लाख रुपए की नकदी से भरा बैग बाइक पर रखा हुआ था। इस बीच बाइक पर सवार होकर आए दो बाइक सवार बदमाश उसकी मोटरसाइकिल से बैग को छीन कर फरार हो गए। रात करीब साढ़े 10 बजे पीडि़त ने थाने में रिपोर्ट पेश की है।