6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Karauli Accident: कैलादेवी से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 18 लोग घायल

Karauli Accident: श्रद्धालु कैलादेवी के दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया, जिसमें 18 लोग घायल हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification
Kaila devi accident

राष्ट्रीय राजमार्ग 11बी पर सड़क हादसे में घायलों को उठाते लोग व पुलिस। 

Karauli Accident: मासलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 11बी पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप सोमवार अपराह्न एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 14 महिलाओं सहित 18 लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला चिकित्सालय करौली ले जाकर भर्ती कराया। जहां सभी का उपचार जारी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को करौली जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

थानाधिकारी परमजीत सिंह ने बताया कि धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना क्षेत्र के महारपुर गांव निवासी श्रद्धालु कैलादेवी के दर्शन कर अपने गांव वापस लौट रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे मढीली गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के निकट यह हादसा हुआ। चालक चलते वाहन में एक यात्री द्वारा पानी की बोतल मांगने पर पानी की लेने के लिए जैसे ही नीचे की ओर झुका, उसका संतुलन बिगड़ गया और स्टेयरिंग पर नियंत्रण नहीं रहा। इसी कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।

ये हुए घायल

हादसे में सोनू राजपूत, रविंद्र सिंह राजपूत, सुनीता पत्नी किशन सिंह, बोलो बाई पत्नी सुरजन सिंह, कौशल सिंह, सीता पत्नी सुरेश सिंह, रितिक, बुलबुल पुत्री मनोज, गौरी पुत्री मनोज, काजल, सरोज पुत्री बहादुर सिंह, निधि पुत्री प्रदीप, प्रिया पुत्री सोनू, सलोनी पुत्री संजय, रश्मि पुत्री ब्रजराज सिंह, मुन्नी पुत्र वीरेंद्र सिंह, रितु पत्नी रामवीर सिंह एवं श्यामवीर सिंह सभी राजपूत घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।