
करौली में कला संकाय में भी छात्राओं ने बाजी मारी
करौली. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं की कला संकाय के परिणामों में छात्राओं ने बाजी मारी है। करौली जिले में छात्राओं का ८९.५१ तथा छात्रों का ८२.९६ प्रतिशत परिणाम रहा है। इससे पहले विज्ञान विषय के परिणाम में छात्राओं ने बाजी मारी थी।
करौली जिले में कला संकाय में १३ हजार ५१८ विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें से जिले का परिणाम ८६.०५ प्रतिशत रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक वीरसिंह बेनीवाल ने बताया कि जिले में ८९.५१ छात्राएं तथा ८२.९६ प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।
उन्होंने बताया कि गत साल ८७.७६ रहा। जबकि इस साल 1.२ प्रतिशत परिणाम घटा है।
सरकारी स्कूल अव्वल
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कला संकाय के परिणाम में सरकारी स्कूलों का परिणाम अव्वल रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ४९ राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूलों का शत प्रतिशत परिणाम रहा है। ११ निजी स्कूलों के सभी विद्यार्थी पास हुए हैं। उन्होंने बताया कि रूंधपुरा राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल की छात्रा अजय कुमारी मीना ने ९१.२० प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
हिण्डौन सिटी के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के छात्र सूरज मीना ने ९४.८० अंक प्राप्त किए हैं। इसी प्रकारहिण्डौन सिटी तहसील क्षेत्र के सिकरौदा राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल की छात्रा सबिता मीना ने ९३.६० प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञान-वाण्जिय में रहा छात्राओं का दबदबा
करौली. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बुधवार को घोषित परीक्षा परिणाम में करौली जिले में वाणिज्य व विज्ञान संकाय में छात्राओं ने दबदबा कायम किया है। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक वीरसिंह बेनीवाल ने बताया कि विज्ञान संकाय का ९४.६५ प्रतिशत परिणाम रहा है, जिसमें से ९६.२५ प्रतिशत छात्राओं ने दबदबा कायम किया है। उन्होंने बताया कि ५०८२ छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। ४०१५ छात्र व १०६७ छात्राएं परीक्षा में बैठे। छात्रों का परिणाम ९४.२२ व छात्राओं का ९६.२५ प्रतिशत रहा है।
वाणिज्य मे भी छात्राएं हावी
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि १३६ छात्राएं परीक्षा में बैठे थे। कुल परिणाम ८५.९६प्रतिशत रहा है। जिसमें से ९४.२९ प्रतिशत छात्राएं व ८३.८२ प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।
सिकरौदा की सबिता भी टॉप
हिण्डौन सिटी के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के छात्र सूरज मीना ने ९४.८० अंक प्राप्त किए हैं। इसी प्रकारहिण्डौन सिटी तहसील क्षेत्र के सिकरौदा राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल की छात्रा सबिता मीना ने ९३.६० प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
Updated on:
22 May 2019 06:40 pm
Published on:
22 May 2019 06:40 pm
