4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यातायात का ढर्रा बदहाल, लगा जाम, आमजन हो रहा परेशान

www.patrika.com
2 min read
Google source verification
karauli hindi news

यातायात का ढर्रा बदहाल, लगा जाम, आमजन हो रहा परेशान

करौली. जिला मुख्यालय पर बिगड़ी यातायात व्यवस्था का ढर्रा सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के मुख्य मार्गों में अस्थायी अतिक्रमण और वाहनों का जमावड़ा आमजन की राह में रोड़ा बना है।

विशेष बात यह है कि हिण्डौन गेट पर आए दिन लगने वाले संकरे मार्ग को चौड़ा कर गौरव पथ का निर्माण होने के बाद भी आमजन को राहत नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को सुबह एक बार फिर हिण्डौन गेट के आगे से लेकर कोतवाली थाने तक जाम लग गया।

इससे सैंकड़ों वाहनों का जमावड़ा लग गया। इससे करीब आधा घण्टे तक लोग जाम में फंसे रहे। इस दौरान मौके पर यातायात पुलिसकर्मी भी नजर नहीं आए। ऐसे में लोगों ने जैसे-तैसे अपने वाहनों को निकाला। दोपहर में कुछ लोग समस्या को लेकर सभापति से मिलने पहुंचे। इस पर सभापति ने कहा कि हॉस्पीटल मार्ग को नॉन वेडिंग जोन बनाया जाएगा।

इसलिए लगता जाम
करीब एक वर्ष पहले नगरपरिषद की ओर से हिण्डौन गेट से गुलाब बाग तक गौरव पथ का निर्माण कराकर रास्ते को चौड़ा किया था।

इस दौरान दर्जनों मकान-दुकानें ध्वस्त की गई, जिससे सड़क चौड़ी भी हो गई, लेकिन जाम की समस्या से अधिक राहत नहीं मिल पा रही।

चिकित्सालय के सामने सहित इस मार्ग पर अन्य स्थानों पर फल-सब्जियों के ठेले और मोटरसाइकिलों का जमावड़ा लगा रहता है। मुख्य मार्ग होने के कारण इस सड़क पर तड़के से रात तक वाहनों एवं राहगीरों की आवाजाही बनी रहती है।

सर्राफा बाजार, बजाजा बाजार भी बेहाल
शहर का सर्राफा बाजार और बजाजा बाजार भी बीच राह में दुपहिया वाहनों के जमावड़े से बेहाल है। सर्राफा बाजार से सटे कपड़ा मार्केट में वर्षों से जाम की चली आ रही समस्या से लोगों को छुटकारा नहीं मिल पा रहा। छोटे से रास्ते पर सुबह से शाम तक बाइकों के खड़ा होने से राहगीर भी नहीं निकल पाते हैं। कमोबेश ऐसी ही स्थिति अन्य स्थानों की हो रही है।