
rajasthan breaking today
करौली.
सूरौठ में एक दंगल आयोजन से दिग्गज कांग्रेसी नेताओं रमेश मीणा और भरोसीलाल (पूर्व मंत्री) ने प्रदेश सरकार पर तीखे हमले बोले।
राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में मीणा समाज से संबोधन में विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष रमेश मीणा व पूर्व मंत्री भरोसीलाल जाटव ने कहा कि ये सरकार बर्बादी वाली हैै। पूर्व मंत्री जाटव के अनुसार, ''भाजपा सरकार किसान विरोधी है। इनकी नीतियों से किसान निराश हैं।
वहीं, मीणा ने कहा कि राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि गत दिनों टोडाभीम में राजस्व शिविर में फरियादी की पिटाई के मामले में राज्य सरकार कार्रवाई करने के बजाय एसडीओ का बचाव का प्रयास कर रही है। मीणा ने पुलिस पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद रात में बनास नदी की बजरी के परिवहन कराने का आरोप लगाया। उन्होंने चुनाव में सरकार को सबक सिखाने की बात कही। इससे पहले आयोजन समिति सदस्यों व ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री व उपनेता का स्वागत किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में पद दंगल के समापन ग्रामीणों को संबोधित करते दिखे उपनेता प्रतिपक्ष रमेश मीणा।
कार्यकर्ताओं ने एकजुटता लिया संकल्प
नादौती. यहां मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम की सफलता को गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष शीशराम खटाना की अध्यक्षता में बैठक हुई। विधायक घनश्याम महर मुख्य अतिथि थे। बैठक में विधायक महर सहित कार्यकर्ताओं ने टोडाभीम एसडीओ जेसी आर्य द्वारा कमालपुरा गांव के फरियादी के साथ की गई मारपीट की निंदा की। इस दौरान संगठन की एकजुटता पर जोर दिया गया। विधायक महर ने मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लेकर सफल बनाने की अपील की। पूर्व जिलापरिषद सदस्य रूप सिंह खटाना, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मुरारीलाल गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष गोपाल अवस्थी, पूर्व प्रधान भंवरसिंह चौहान ने कांग्रेस की रीति-नीतियों के बारे में जन-जन को अवगत कराने की बात कही। जिला परिषद सदस्य प्रदीप गुर्जर, सरपंच संघ के अध्यक्ष हंसराज गुर्जर, रामसहाय सैनी, हरिप्रसाद भीलापाडा, हरिचरण मीना, कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री रमेश सिंह एडवोकेट, अनऑर्गनाइज्ड वक्र्स कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पितराम मीना ने भी विचार व्यक्त किए।
Published on:
14 Jun 2018 11:44 pm
