5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चारपाई पर सो रही किशोरी को बदमाशों ने किया अगवा, विरोध करने पर बुजुर्ग दादी के मुंह में ठूंसा कपड़ा

-पुलिस ने गुढाचन्द्रजी से किया दस्तयाब
less than 1 minute read
Google source verification

करौली

image

Abdul Bari

Mar 15, 2019

हिण्डौनसिटी.
कल्हारन का पुरा से गुरुवार रात दादी के पास चारपाई पर सो रही किशोरी को दो बदमाश अगवा कर ले गए। विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी की वृद्ध दादी के मुंह में कपड़ा ठूंस उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद किशोरी को गाडी में डालकर ले गए। शुक्रवार सुबह घटना की प्राथमिकी दर्ज कराने पर पुलिस हरकत में आई। हरेक मार्ग पर नाकाबंदी की गई। दिनभर तलाशी के बाद शुक्रवार देर शाम करीब सात बजे गुढ़ाचन्द्रजी बस स्टेण्ड से किशोरी दस्तयाब हुई। हालांकि आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आए।

पुलिस के अनुसार किशोरी जयपुर में अपने माता-पिता के पास रहती है। गत दिनों वह पैतृक गांव कल्हारन का पुरा में दादी के पास मिलने आई थी। गुरुवार रात वह दादी के पास सो रही थी। इस दौरान कल्हारन का पुरा निवासी सुरेन्द्र गुर्जर व सौभाग्य सिंह गुर्जर घर में घुस गए। वे सोती हुई किशोरी को उठा ले गए। विरोध करने पर दादी से मारपीट की और कमरे में बंद कर दिया। डीएसपी सांवरमल नागौरा ने बताया कि किशोरी को दस्तयाब कर लिया है। शनिवार को मेडिकल बोर्ड से चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाएगा। आरोपियों की तलाश की जा रही है।