6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवाद के बाद भतीजे ने चलाई गोली, चाचा सहित अन्य महिला की मौत

गंभीर रूप से घायल युवक जयपुर रैफर
less than 1 minute read
Google source verification

करौली

image

Abdul Bari

Feb 20, 2019

fire

हिस्ट्रीशीटर ने एसओडी से कहा- कार्रवाई की तो जिंदा नहीं जाने दूंगा, कुचल दूंगा.. रवाना होते ही गाड़ी को मारी टक्कर

हिण्डौनसिटी/करौली.
क्षेत्र के हुक्मीखेड़ा गांव में मंगलवार रात जमीन के विवाद में महिला सहित दो जनों की गोली मार हत्या कर दी। वहीं हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जयपुर रैफर किया गया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक हुक्मीखेड़ा निवासी बजरंग पुत्र रघुवीर शर्मा तथा एक श्रमिक हुक्मीखेड़ा निवासी विमलेश जाटव है।

पुलिस उपाधीक्षक जयसिंह नाथावत ने बताया कि दोनों मृतकों के शव हिण्डौन के राजकीय सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पुलिस के अनुसार मृतक बजरंग शर्मा का अपने भाई के पुत्र से जमीन का विवाद चल रहा था। रात के समय आरोपी कुछ साथियों के साथ खेत पर पहुंचा, जहां पर रखवाली कर रहे बजरंग को गोली मार दी। इसी दौरान बीच-बचाव करने आई मजदूर विमलेश जाटव व उसके 18 साल के बेटे पर भी हमला किया गया।
तीनों को हिण्डौनसिटी चिकित्सालय लाया गया, जहां बजरंग एवं विमलेश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को देर रात जयपुर रैफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस उपाधीक्षक जयसिंह नाथावत मौके पर पहुंचे।