5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपों में जगमगाई शहीदों की शहादत, करौली के मदनमोहन मंदिर में शहीदों को किया याद

rajasthan patrika hindi news.com
2 min read
Google source verification

करौली

image

Vinod Sharma

Feb 21, 2019

Martyrdom of martyred martyrs in the lamp, salute the martyrs of Pulwav

दीपों में जगमगाई शहीदों की शहादत, करौली के मदनमोहन मंदिर में शहीदों को किया याद

करौली.यहां के आस्थाधाम मदनमोहन मंदिर में पुलवामा के शहीदों को गुरुवार शाम शहर की महिलाओं ने दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहर के प्रमुख लोग व पूर्व सैनिक भी मौजूद थे। सैकड़ों की संख्या में पहुंची महिलाओं ने मदनमोहन मंदिर में दीप जलाकर अमर शहीदों को याद किया तथा सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि अर्पित की। महिला तथा राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने शहीदों के परिवारों को विशेष तौर पर याद किया। कर्नल कृपाल सिंह ने दो मिनट करा मौन रखवाया। इसके बाद महिलाओं ने भगवान मदनमोहन के दर्शन कर देश में खुशहाली की कामना की। इस दौरान पंचायत समिति प्रधान इंदू देवी जाटव, उपखण्ड अधिकारी जगदीश प्रसाद गौड, कन्या महाविद्यालय की छात्र संघअध्यक्ष खेलंती मीना, शिवा एकेडमी स्कूल के अन्य मौजूद थे।

मिलेंगी सहायता राशि
गोठरा. आतंकी हमले में शहीद के परिवारों को शिक्षक संघ सियाराम की प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने का निर्णय किया है। कोषाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि उपशाखा सपोटरा के प्रत्येक पदाधिकारियों ने २० फरवरी तक ११००-११०० रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान कर उपशाखा सपोटरा के पदाधिकारियों के आपसी सहयोग से प्रदेश कार्यकारिणी को कुल ६१६०० रुपए भेजे हैं। शिक्षकों ने शहीदों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। इस दौरान शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीना, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चन्द मीना दूदीपुरा, जिला कोषाध्यक्ष देवेन्द्र कु़मार शर्मा मौजूद रहे।
प्रशिक्षण में लापरवाही नहीं बरतें
करौली. लोकसभा चुनान के लिएयहां विधानसभा स्तरीय दक्ष प्रशिक्षकों को कलक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण में लापरवाही नहीं बरती जाए। उन्होंने प्रशिक्षकों के सवालों का जवाब भी दिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों को ईवीएम, वीवीपैट आदि के माध्यम से मतदान कराकर जानकारी दी गई। जिला परिषद के एसीईओ नवरन कोली ने बताया कि चुनाव के दौरान आने वाली कमियों को पूर्व में ही दुरुस्त कर लिया जाएगा। इधर जिला निर्वाचन अधिकारी नन्नूमल पहाडिया ने बताया कि 2 व 3 मार्च को मतदाता सूची सत्यापन और सूचना कार्यक्रम के तहत मतदान केन्द्रों पर विशेष अभियान आयोजित होंगे।