5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के इस शहर में पकड़ा लाखों रुपए के पान-मसाले से भरा ट्रक , फिर डाला गुटखा व्यापारी के घर छापा

Millions of rupees worth of paan-spice trucks caught in this city of Rajasthan, then raided gutkha trader's house भारी मात्रा में मिला अघोषित स्टॉक-राज्य कर विभाग की टीम की कार्रवाई
2 min read
Google source verification
राजस्थान के इस शहर में पकड़ा लाखों रुपए के पान-मसाले से भरा ट्रक , फिर डाला गुटखा व्यापारी के घर छापा

राजस्थान के इस शहर में पकड़ा लाखों रुपए के पान-मसाले से भरा ट्रक , फिर डाला गुटखा व्यापारी के घर छापा

हिण्डौनसिटी. कोरोना संकट के बीच चल रहे लॉकडाउन में हिण्डौन शहर में गुटखा, तंबाकू व पान-मसाले की कालाबाजारी परवान पर है। मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में गुटखा व्यवसाइयों ने अपने गोदामों बड़ी मात्रा में स्टॉक कर रखा है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद वाणिज्य कर विभाग की एंटी विजन टीम ने रविवार को मोहननगर स्थित एक गुटखा व्यवसाई के घर पर छापेमारी की।

व्यापारी की निशानदेही पर टीम ने लाखों रुपए के गुटखा , तम्बाकू और पान मसाले से भरे ट्रक के साथ ही भारी मात्रा में अघोषित स्टॉक को जब्त किया है। टीम ने व्यापारी की मौजूदगी में सर्वे किया और व्यवसाय से जुड़े दस्तावेज खंगाले।

दिनभर ताले बंद मकान में चली सर्वे की कार्रवाई के बाद शाम को टीम दस्तावेज जब्त कर जयपुर ले गई। अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद कर चोरी एवं पेनल्टी तय की जाएगी।

वाणिज्य कर विभाग जयपुर के डिप्टी कमिश्नर पवन रॉयल ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े 10 बजे एडीशनल कमिश्नर शशिभूषण बछवाला के नेतृत्व में एंटीविजन टीम ने हिण्डौन कस्बे से गुटखा व पान-मसाले से भरे ट्रक को पकड़ा। इसके बाद टीम ने पुलिस के साथ मोहननगर स्थित गुटखा व्यापारी धर्मेन्द्र महाजन के मकान पर छापा मारा।

टीम को आया देख व्यापारी व उसके परिजन चम्पत हो गए। घर में केवल महिलाएं रह गई। इस पर टीम के सदस्यों ने महिलाओं से पुरुषों को बुलाने की बात कही। इस दौरान टीम को महिला पुलिस कांस्टेबलों को बुलाकर सख्ती भी दिखानी पड़ी। करीब साढ़े 12 बजे व्यापारी व परिजन घर पहुंचे।

इसके बाद सर्वे की कार्रवाई शुरु हुई। दिनभर कार्रवाई के बाद शाम को टीम ने भारी मात्रा में मिले अघोषित स्टॉक से संबधित सभी दस्तावेज जब्त कर लिए तथा जयपुर ले गई। रॉयल ने बताया कि दस्तावेजों की जांच के बाद टैक्स चोरी एवं पेनल्टी तय की जाएगी।

सर्वे की कार्रवाई के बाद व्यापारी को नोटिस दिया गया है। टीम में एडीशनल कमिश्नर रविप्रकाश शर्मा, राज्य कर अधिकारी चन्द्रशेखर शर्मा, विष्णु मित्तल शामिल थे। इधर पकड़े गए लाखों रुपए के गुटखे से भरे ट्रक व गुटखों की खरीद-फरोख्त के बारे में व्यापारी से पूछताछ की जा रही है।

उजागर हो सकती है बड़ी टैक्स चोरी

-सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुटखा, तंबाकू और पान-मसाले के बड़े व्यवसाई द्वारा बड़े स्तर पर टेक्स चोरी की जानकारी मिलने पर वाणिज्य कर विभाग की एंटी विजन टीम यहां सर्वे करने पहुंची। सुबह करीब साढ़े 10 बजे आई टीम शाम छह बजे तक दस्तावेज खंगालती रही। सूत्रों का मानना है कि व्यापारी के यहां बड़ी टैक्स चोरी उजागर हो सकती है।