गंगापुरसिटी। बामनवास उपखंड के गांव सीतौड़ के पास पांच्या ढाणी झौपड़ा में शनिवार रात 8 बजे हाइटेंशन बिजली लाइन टूटने से शौच जा रही एक महिला करंट की चपेट में आ गई। उसके चीखने पर बचाने पहुंची उसकी सास को भी करंट लग गया। इससे दोनों सास-बहू की मौत हो गई। मृतक सास मनभर मीना तथा बहू सीमा मीना है। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार सुबह सीएचसी के सामने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। परिजन कई मांगों के पूरा नहीं होने तक पोस्टमार्टम नहीं कराने की जिद पर अड़े हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन समझाइश में जुटा हुआ है।