16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तालाब में गिरी निजी बस, एक की मौत, 40 से ज्यादा यात्री घायल

मंडरायल मार्ग पर ससेड़ी गांव के समीप बुधवार सुबह एक निजी बस अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक यात्री चोटिल हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification
bus_accident_in_karauli.jpg

करौली। मंडरायल मार्ग पर ससेड़ी गांव के समीप बुधवार सुबह एक निजी बस अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक यात्री चोटिल हो गए। गंभीर घायल एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करौली से मंडरायल जा रही इस बस में राजस्थान और मध्यप्रदेश के करीब 45 यात्री सवार थे। इनमें से अधिकतर कैलादेवी व मदनमोहन जी के दर्शन करने के बाद अपने घरों को लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि जिस तालाब में बस गिरी, वह करीब 15 फीट गहरा है। आसपास के लोगों की मदद से यात्रियों को बचाया गया। सूचना मिलने पर कलक्टर अंकित कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक नारायण टोंगस भी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें : बेटी को ससुराल के लिए करना था विदा, अर्थी उठी तो हर आंख हुई नम

मृतक यात्री की पहचान मासलपुर थाना क्षेत्र के नयापुरा जमूरा गांव निवासी विश्राम गुर्जर (20) के रूप में हुई। वह अपनी बहन से मिलने उसके ससुराल मंडरायल के मुरीला गांव जा रहा था। जबकि मध्यप्रदेश के सबलगढ़ इलाके गोनौली हार गांव निवासी लक्ष्मी रावत गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके अपने पति प्रकाश मीना ने बताया कि वे कैलादेवी व मदमोहन जी के दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें : बिजली के टूटे तार के छू जाने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

बस को बाहर निकालते समय एक बार क्रेन भी पलट गई, बाद में बस को सीधा कर बाहर निकाला जा सका। बस चालक के बारे में पुलिस को पता नहीं चल सका है। बस के नंबरों के आधार पर बस मालिक एवं चालक के बारे में जांच पडताल की जा रही है।